
सिंगर सतिंदर सरताज ने बताया फिल्म 'होशियार सिंह' में क्या है खास? देखिए खास बातचीत
AajTak
सिंगर सतिंदर सरताज की फिल्म होशियार सिंह 7 फरवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म में उनके साथ काम कर रही हैं सिमी चहल. इन खूबसूरत, टैलेंटड सितारों से की आजतक डिजिटल की टीम ने खास मुलाकात. सतिंदर सरताज ने बताया क्या है उनके नेचुरल एक्टिंग करने का फॉर्मूला. इसी के साथ उन्होंने स्काईफोर्स में गाए उनके गाने रंग को लेकर हो रही कंट्रोवर्सी पर भी बात की. दरअसल कहा ये जा रहा है कि अरिजीत सिंह ने गाना गाया था, लेकिन उसे सतिंदर सरताज ने रिप्लेस किया. आखिर क्या है सच, सुनिए सुरों के सरताज, सतिंदर जी से.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












