
'साड़ी, सलवार सूट और...', महिलाओं पर बाबा रामदेव के बयान से बवाल, स्वाति मालीवाल ने कहा- माफी मांगें
AajTak
बाबा रामदेव के महिलाओं पर दिए गए एक बयान का कांग्रेस, टीएमसी समेत कई दलों ने विरोध शुरू कर दिया है. उन्होंने मांग की है कि बाबा रामदेव पूरे देश माफी मांगें . यह बयान बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के ठाणे में हुए योग शिविर के दौरान दिया था. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी CM की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं.
महिलाओं पर दिए गए योग गुरु बाबा रामदेव के एक बयान का विरोध शुरू हो गया है. कांग्रेस, TMC के अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने भी उनके बयान को आपत्तिजनक करार देते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की है.
स्वाती मालीवाल ने बाबा रामदेव का कार्यक्रम वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री जी की पत्नी के सामने स्वामी रामदेव द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है. इस बयान से सभी महिलाएं आहत हुई हैं, बाबा रामदेव जी को इस बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए.' तृणमूल कांग्रेस (TMC) से सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि अब उन्हें पता चला कि बाबा रामदेव रामलीला मैदान से महिलाओं के वेश में क्यों भागे थे.
आंध्र प्रदेश महिला समाख्या ने भी बाबा रामदेव के बयान पर विरोध दर्ज कराया. वहीं, महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जिला महिला कांग्रेस ने बाबा रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन किया. जिलाधिकारी कार्यालय के सामने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ ने बाबा रामदेव के बयान का विरोध करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर रामदेव माफी नहीं मांगते हैं तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा.
बाबा रामदेव ने क्या दिया था बयान
योग गुरु बाबा रामदेव महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित एक योग शिविर में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था 'कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं अपने झोले में साड़ियां लेकर आई थीं. सुबह योग कार्यक्रम शुरू हो गया. इसके बाद दोपहर वाला शुरू हो गया. कोई बात नहीं, घर जाकर पहन लेना.' उन्होंने आगे कहा, 'आप साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं, सलवार सूट में भी अच्छी लगती हैं और मेरी तरह से कोई न भी पहनें तो भी अच्छी लगती हैं. पहले बच्चों को कौन कपड़े पहनाता था. आज बच्चों को कपड़ों की 5-5 लेयर पहना दी जाती हैं.'
मंच पर मौजूद थीं अमृता फडणवीस

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










