
'साहब, गली में खून हुआ है...' पुलिस को कॉल करने वाला ही निकला आरोपी, 7 महीने बाद खुला राज
AajTak
महाराष्ट्र के पंढरपुर की कुंभार गली में मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का सात महीने बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस व्यक्ति ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी और जांच में मदद का दावा किया, वही वारदात का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर केस सुलझाने का दावा किया है.
महाराष्ट्र के पंढरपुर की कुंभार गली में मां-बेटे के डबल मर्डर का आखिरकार सात महीने बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह मामला किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसा निकला, क्योंकि जिस शख्स ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी थी और जांच में मदद करने का दावा कर रहा था, वही इस पूरी वारदात का मुख्य आरोपी निकला. पुलिस ने इस केस में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है.
यह डबल मर्डर 15 जुलाई 2025 को सामने आया था. कुंभार गली की रहने वाली 45 वर्षीय सुरेखा संजय जगताप और उनके बेटे 24 वर्षीय लखन संजय जगताप की उनके घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. घटना के समय न तो कोई चश्मदीद गवाह मिला था और न ही मौके से कोई स्पष्ट सुराग हाथ लगा था. ऐसे में यह केस पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था.
वारदात के तुरंत बाद पुलिस को एक व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी थी कि गली में हत्या हुई है. उसने खुद को मददगार बताकर जांच के संबंध में कई सुझाव भी दिए. शुरुआत में वह पुलिस के साथ सहयोग करता दिखा, लेकिन जांच के दौरान उसके व्यवहार और बयानों में विरोधाभास सामने आने लगा. इसके बाद पुलिस ने उस पर गुप्त निगरानी शुरू की.
यह भी पढ़ें: 15 लाख लेकर बीच बाजार मारी थी गोली...,देहरादून के अर्जुन शर्मा हत्याकांड में दो भाई गिरफ्तार
जांच टीम ने कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी को खंगाला. सबूतों की कड़ियां जुड़ने पर शक पुख्ता हुआ. पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से और दो अन्य को पंढरपुर से हिरासत में लिया. पूछताछ सख्ती से की गई तो साजिश का खुलासा हो गया.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.

Flight Lieutenant Purvesh Duragkar Nagpur: असम के पहाड़ों में हुए एक दर्दनाक हादसे ने देश के एक होनहार पायलट को हमसे छीन लिया है. नागपुर के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के शहीद होने की खबर से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा शहर शोक में डूबा है. 28 वर्षीय पुरवेश सुखोई Su-30 फाइटर जेट क्रैश में वीरगति को प्राप्त हुए.










