
सास से मिला ऐसा सरप्राइज, सुबह उठते ही नई नवेली दुल्हन रह गई हैरान!
AajTak
सास ने नई नवेली दुल्हन को उऐसा सरप्राइज दिया कि वो हैरान रह गई. शादी के दो दिन बाद ही सास ने दुल्हन से सुबह जल्दी उठकर कमरे में झाड़ू लगाने के लिए कह दिया. सुबह जब दुलहन उठी तो कमरे का नजारा देख चौंक गई. कमरे में पैसे बिखरे पड़े थे.
एक नई नवेली दुल्हन को उसकी सास ने ऐसा सरप्राइज दिया कि वो हैरान रह गई. शादी के दो दिन बाद ही सास ने दुल्हन से सुबह जल्दी उठकर कमरे में झाड़ू लगाने के लिए कह दिया. जब दुल्हन झाड़ू लगाने के लिए उठी तो देखा फर्श पर पैसे ही पैसे बिखरे पड़े हैं. बाद में सास ने उसे इसके पीछे की पूरी कहानी बताई.
दरअसल, यह मामला चीन के शेडोंग प्रांत का है. यहां जू सरनेम वाली एक नवविवाहिता जब शादी के दो दिन बाद अपने कमरे की सफाई कर रही थी तो उसे जमीन पर ढेर सारे नोट पड़े मिले. इन नोटों को उसकी सास ने ही बिखेरा था. सास ने बताया कि ऐसा शादी की एक पारंपरिक रस्म को निभाने के लिए किया गया था.
किंगदाओ ट्रांसपोर्ट रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार, जू को उसकी सास ने जल्दी उठकर अपने बेडरूम में झाडू लगाने के लिए कहा था. जब जू सुबह उठी और कमरे की सफाई करना शुरू किया, तो उसे कई सारे नोट पूरे फर्श पर बिखरे हुए मिले. इतने सारे पैसे देखकर जू सोच में पड़ गई.
बाद में उसकी सास ने बताया कि नोट Sao Fu नामक एक पारंपरिक प्रथा के तहत कमरे में बिखेरे गए थे. इस प्रथा के अनुसार, दुल्हन को शादी के बाद तीसरे दिन नए घर में झाडू लगाना चाहिए और पैसे बटोरने चाहिए. मान्यता है कि इससे बरकत होती है.
जू कहती हैं कि झाड़ू लगाने से पहले मैंने अपने पति को जगाया और उनसे वीडियो बनाने के लिए कहा. बाद में इस वीडियो को चीनी सोशल मीडिया पर अपलोड किया और देखते ही देखते ही ये वायरल हो गया. झाड़ू लगाते हुए जू ने मजाक में कहा- मैंने पहले कभी फर्श को इतना साफ नहीं किया था. इस वीडियो को अब तक 40 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











