
सास सुधा मूर्ति की इस कामयाबी पर खुशी से फूले नहीं समाए ब्रिटिश PM सुनक, कही ये बात
AajTak
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने समाजिक क्षेत्र में कार्यों के लिए पद्मश्री सुधा मूर्ति को पद्म भूषण से सम्मानित किया है. राष्ट्रपति मूर्मू ने इस साल कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से नवाजा है. जिन 106 लोगों को सम्मानित किया गया है, उनमें 19 महिलाएं भी शामिल हैं.
भारत सरकार ने इस साल कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है. इसमें कला, व्यापार से लेकर सेवा क्षेत्र तक के लोग शामिल हैं. इसी लिस्ट में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति भी शामिल हैं. समाजिक क्षेत्र में अति विशिष्ट सेवा कार्यों के लिए पद्मश्री सुधा मूर्ति को पद्म भूषण से नवाजा गया है. सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने सम्मानित किया है.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रिटिश पीएम सुनक ने कहा है कि यह गर्व का दिन है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार सम्मान समारोह में सुधा मूर्ति की बेटी और ब्रिटिश पीएम की पत्नी अक्षता मूर्ति भी शामिल थीं.
गर्व का दिन: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक
सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति ने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रपति भवन में ली गई सुधा मूर्ति की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "कल मैंने उस पल को देखा, जिसे व्यक्त करना मुश्किल है. कल मेरी मां ने समाजिक कार्यों में योगदान के लिए भारत की राष्ट्रपति से पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त किया."
ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी अक्षता मूर्ति ने आगे लिखा, "यह समारोह एक मूविंग एक्सपीरियेंस टाइप था. मेरी मां पहचान के लिए नहीं जीती हैं. मेरे माता-पिता ने मेरे भाई और मुझमें जो मूल्य डाले हैं, वो हैं - कड़ी मेहनत, विनम्रता, निस्वार्थ. लेकिन कल उनके काम को पहचान मिली. यह देखना एक मूविंग एक्सपीरियेंस जैसा था."
अक्षता के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पति और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने दो ताली वाली इमोजी के साथ टिप्पणी की, "एक गर्व का दिन".

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.




