
'सासाराम में लोग मारे जा रहे हैं, आप नहीं संभाल सकते इसलिए...', नीतीश-तेजस्वी पर भड़के अमित शाह
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. राज्य में जारी हिंसा के बीच अमित शाह ने रविवार को नवादा में जनसभा की. अमित शाह ने इस दौरान सासाराम की जनता से माफी मांगी क्योंकि उनकी वहां रैली नहीं हो पाई. शाह ने कहा मैं अगली बार जब बिहार आऊंगा तो सासाराम जरूर आऊंगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. राज्य में जारी हिंसा के बीच अमित शाह ने रविवार को नवादा में जनसभा की. अमित शाह ने इस दौरान सासाराम की जनता से माफी मांगी क्योंकि उनकी वहां रैली नहीं हो पाई. शाह ने कहा मैं अगली बार जब बिहार आऊंगा तो सासाराम जरूर आऊंगा. शाह ने कहा, सासाराम में हिंसा के कारण वहां नहीं जा पाया.
अपनी रैली में अमित शाह ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं सासाराम से क्षमा मांगना चाहता हूं, लेकिन सासाराम की जनता से कहना चाहता हूं कि जल्द ही हम आएंगे और सासाराम में महान सम्राट अशोक की स्मृति में सम्मेलन करेंगे. मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि सासाराम में जल्द शांति की स्थापाना हो. क्योंकि सरकार को कहने का कोई मतलब नहीं है. मैंने इस बारे में राज्यपाल से बात की तो ललन सिंह बुरा मान गए. उनसे कहना चाहता हूं कि मैं इस देश का गृह मंत्री हूं, बिहार भी इसी देश का हिस्सा है. आप शांति व्यवस्था नहीं संभाल पाए तो इसलिए हमें चिंता करनी पड़ती है.
जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद की याद
अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव को जंगलराज का प्रणेता बताया. उन्होंने कहा, नीतीश बाबू सत्ता की भूख ने आपको लालू की गोदी में बैठने को मजबूर कर दिया, लेकिन हमारी कोई मजबूरी नहीं है, जन-जन के बीच जाएंगे और लोगों की समस्या सुलझाएंगे. उन्होंने कहा कि, मैंने ऐसी स्वार्थी सरकार नहीं देखी है. जो सत्ता के लालच में सिर्फ अपने बारे में सोचे.
शाह ने आगे कहा, मैं आज लालू जी को भी कहने आया हूं, आप नीतीश बाबू को जानते हो, पीएम तो वो बनने से रहे, वहां जगह खाली नहीं है. देश की जनता तीसरी बार भी पीएम मोदी को चुनेगी. न तेजस्वी सीएम बनेंगे, न नीतीश पीएम.
'बुरी नीयत और बुरी नीति की सरकार'

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






