
सावधान! WhatsApp यूजर्स QR Code के साथ ना करें ये काम, सरकारी एजेंसी ने दी दूर रहने की सलाह
AajTak
WhatsApp यूजर्स के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यूजर्स को QR Code से दूर रहने को कहा है. दरअसल, गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी I4C ने एडवाइजरी जारी करके लोगों को 'म्यूल WhatsApp अकाउंट' से दूर रहने को कहा है, जो साइबर क्राइम में यूज किए जाते हैं. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp यूजर्स के लिए सरकारी एजेंसी ने एक जरूरी वॉर्निंग जारी है. इस वॉर्निंग के तहत लोगों को WhatsApp से होने वाले फ्रॉड से दूर रहने को कहा है. ये जरूरी एडवाइजरी गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने दी है.
साइबर ठग भोले-भाले लोगों को शिकार बनाने के लिए जल्दी मोटी कमाई करने का लालच देते हैं. इसके बाद उनके WhasApp अकाउंट पर कब्जा कर लेते हैं. ठगी का यह बेहद सिंपल तरीका है और इसकी वजह से दुनियाभर के लोगों के बैंक अकाउंट खाली हो रहे हैं.
एडवाइजरी के मुताबिक, ऐसे अकाउंट्स को असल में किराए पर लिए गए 'म्यूल WhatsApp अकाउंट' के जैसे यूज किया जाता है. यहां तक कि आपके अकाउंट से दूसरे लोगों को शिकार तक बनाया जा सकता है.
QR Code स्कैन करने के लिए दबाव बनाते हैं
स्कैमर्स लोगों को फेक QR कोड स्कैन करने को कहते हैं, जो असल में WhatsApp Web का क्यूआर कोड होता है. इसके लिए सिंपल टास्क, या फिर मोटी कमाई आदि का लालच देते हैं. इसके बाद वे विक्टिम को QR कोड स्कैन करने कहते हैं और चोरी छिपे WhatsApp का एक्सेस हासिल कर लेते हैं.
'म्यूल WhatsApp अकाउंट' स्कैम कैसे काम करता है?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












