
सावधान! WhatsApp पर आ रहे फेक शादी के कार्ड, चोरी-छिपे बैंक खाता खाली कर रहे हैं साइबर ठग
AajTak
WhatsApp पर एक नए प्रकार का साइबर फ्रॉड सामने आया है, जहां साइबर ठग भोले-भाले लोगों को चूना लगाने के लिए APK File का नाम बदलकर wedding card के नाम से भेज रहे हैं. असल में यह एक एक स्कैम है, जिसकी वजह से बीकानेर में एक शख्स को 4.50 लाख रुपये का चूना लगा है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, जिसमें बहुत से लोगों के पास WhatsApp पर शादी का कार्ड आता है. क्या आप जानते हैं कि साइबर ठग ने इन शादी के कार्ड को भी नहीं छोड़ा है और वे इनका इस्तेमाल करके लोगों को ठग रहे हैं. आमतौर पर अगर घर आकर कोई निमंत्रण नहीं देता है तो WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर इनवाइट किया जाता है.
साइबर ठग WhatsApp के माध्यम से शादी का निमंत्रण कार्ड के नाम से APK फाइल भेज रहे है, जिसके बाद बैंक खाते खाली हो रहे है. साइबर फ्रॉड के जानकारों का कहना है कि आमलोग APK फाइल को जाने अनजाने में ओपन करते है, जिसके बाद वे डिवाइस में ऑटो इंस्टॉल हो जाती है.
इसके बाद डिवाइस का एक्सेस साइबर अपराधियों के पास चला जाता है. इससे साइबर अपराधी हमारे फोन के मैसेज रीड कर लेते हैं, जिसमें सेंसिटिव फाइनेंशियल इनफॉर्मेशन जैसे OTP, पिन नंबर आदि हैकर्स के पास चले जाते हैं.
मोबाइल फोन का कंट्रोल साइबर हैकर्स के पास जाने की वजह से वे आसानी से बैंक खाते से अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या फंड ट्रांसफर कर सकते हैं.
बीकानेर से एक पीड़ित कैलाश ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है कि उसके पास WhatsApp मैसेजिंग ऐप पर एक शादी के कार्ड की फाइल आई थी, जब उसने उसे ओपन कर देखा तो वह किसी जानने वाले का नहीं था.
यह भी पढ़ें: फेक पुलिस ने किया असली पुलिस वाले को कॉल, साइबर ठगी का वीडियो हुआ वायरल

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











