
सावधान! 14.9 करोड़ पासवर्ड लीक, कहीं आपका नाम तो नहीं है?
AajTak
यूनिक लॉगइन और पासवर्ड लीक का नया मामला सामने आया है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14.9 करोड़ अकाउंट्स का पासवर्ड और लॉगइन डिटेल्स लीक हुई हैं. इसमें Gmail, Facebook, Instagram, Netflix, Disney Plus जैसे नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं कि पासवर्ड लीक से कैसे बचाएं.
जीमेल, फेसबुक, नेटफ्लिक्स, इंस्टाग्राम आदि का यूज करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. दरअसल, हाल ही में 14.9 करोड़ यूनिक आईडी लॉगइन और पासवर्ड लीक होने का मामला सामना आया है. ये डेटा बिना किसी सिक्योरिटी और पासवर्ड के अवेलेबल है, जिसकी जानकारी WIRED ने अपनी रिपोर्ट में दी है.
जाने-माने सिक्योरिटी एनालिस्ट Jeremiah Fowler ने इस डेटाबेस का पता लगाया है. फाउलर के मुताबिक, ये लीक हुए रिकॉर्ड लगभग हर बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है.
इन ऐप्स का डेटा हुआ लीक
लीक पासवर्ड से प्रभावित हुए ऐप की लिस्ट में फेसबकु, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, X (पहले Twitter) और कुछ डेटिंग ऐप्स का नाम शामिल है. इस लीक में स्ट्रीमिंग ऐप्स और एंटरटेनमेंट ऐप्स के नाम भी शामिल है, जिसमें Netflix, HBO Max, Disney Plus, and Roblox के नाम शामिल हैं.
ये डेटा कैसे लीक हुआ ?
फाउलर ने कहा है कि यह डेटाबेस इन्फोस्टेलर नाम के मैलवेयर ने क्रिएट किया है, जो एक तरह का खतरनाक सॉफ्टवेयर है. इसको ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे यह चुपचाप तरीके से डिवाइस को नुकसान पहुंचाते हैं और लॉगइन व डिटेल्स को चोरी करते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












