
सावधान! फिर रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना, 113 दिनों के बाद पहली बार सामने आए सबसे ज्यादा केस
AajTak
देश में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हो रही है. 113 दिन बाद रविवार को पहली बार दैनिक कोविड मामलों की संख्या 500 को पार गई है. वहीं दूसरी H3N2 virus के मामलों में भी तेजी देखी जा रही है, जिसके लक्षण कोविड की तरह हैं.
देश में एक तरफ H3N2 इन्फ्लुएंजा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ कोविड के मामलों में भी उछाल आया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को 114 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के 524 नए मामले सामने आए. इससे पहले 18 नवंबर, 2022 को 500 नए केस सामने आए थे. इसके साथ ही देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,618 हो गई है. केरल में संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद, कोविड से होने वाली मौतों का कुल आकंड़ा बढ़कर 5,30,781 हो गया है.
बढ़ रहे हैं मामले
बीते सात दिनों में संक्रमण का आंकड़ा भी दोगुना हुआ है. पिछले सात दिनों में 2671 नए केस सामने आए हैं, जिसमें उसके पिछले सात दिनों के 1802 कोविड मामलों तुलना में करीब 50 फीसदी की वृद्धि हुई है. पिछले सात दिनों में राज्यों से जो नए मामले सामने आए हैं उनमें सबसे अधिक कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलांगना जैसे राज्य शामिल हैं. भारत में दैनिक मामलों का साप्ताहिक औसत पिछले 11 दिन में दोगुना हो गया है. 28 फरवरी को यह औसत जहां 193 था, वो 11 मार्च को बढ़कर 382 हो गया.
मौत के आंकड़ों में वृद्धि नहीं
मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 से ठीक होने की दर 98.80 प्रतिशत हो गई है और बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.64 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.अन्य राज्यों में भी मामले बढ़ रहे हैं लेकिन कोविड के नए मामलों की साप्ताहिक संख्या 100 से कम है. राहत की बात ये है कि मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी नहीं हुई है.
H3N2 वायरल के मामले भी बढ़े

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







