
सावधान! एक अक्टूबर से इन तीन बैंकों की पुरानी चेकबुक हो जाएगी बेकार, तुरंत करें नए के लिए अप्लाई
AajTak
एक अक्टूबर, 2021 से आपके पुराने चेकबुक बेकार हो जाएंगे. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आगे किसी तरह की समस्या न आए तो जितनी जल्दी हो सके बैंक से नया चेकबुक प्राप्त कर लें.
Bank Cheque Book: इसी एक अक्टूबर से तीन बैंकों का चेकबुक बेकार हो जाएगा. अगर आपका इलाहाबाद बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स या यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंट है, तो ये जानकारी आपके लिए ही है. 1 अक्टूबर, 2021 से आपके पुराने चेकबुक बेकार हो जाएंगे. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आगे किसी तरह की समस्या न आए तो जितनी जल्दी हो सके बैंक से नया चेकबुक प्राप्त कर लें. (फाइल फोटो)
असल में इलाहाबाद (Allahabad Bank) बैंक का मर्जर इंडियन बैंक (Indian Bank) में हो गया है. इसी तरह ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) का मर्जर पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में हो गया है. जिसके बाद से अब इन बैंकों के पुराने चेक 1 अक्टूबर के बाद से भुगतान के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे. (फाइल फोटो: Getty Images)
PNB ने दी ये जानकारी: पंजाब नेशनल बैंक PNB ने एक ट्वीट कर कहा कि 1 अक्टूबर से OBC और UBI बैंक के पुराने चेक बेकार हो जाएंगे. ग्राहकों से अनुरोध है कि अपना नया PNB का चेकबुक बैंक से प्राप्त कर लें. PNB बैंक ने अपने कस्टमर्स से अपडेटेड IFSC और MICR वाले चेकबुक ले लेने को कहा है. (फाइल फोटो: Getty Images)

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










