
'साल 2671 से आए Time Traveller' का दावा, यहां मिलेगा उम्र बढ़ाने वाला फल और...
AajTak
खुद को साल 2671 से आया Time traveller बताने वाले एक शख्स ने एक बार फिर हैरान करने वाले दावे किए हैं. उसने कहा है कि इस साल के अंत तक वैज्ञानिकों को एक ऐसा फल मिलेगा जो कि इंसानी शरीर के बूढे होनो को रोक सकेगा और लोगों की आयु बहुत लंबी होगी.
Time Travel यानी समय यात्रा एक ऐसी चीज है जिसके बारे में लोगों को जितनी कम जानकारी है उतना ही ज्यादा वे उसके बारे में जानना चाहते हैं. इसके अलावा टाइम ट्रैवल के कई किस्से और दावे प्रचलित हैं. हाल में खुद को टाइम ट्रैवल बताने वाले एक शख्स ने अनोखे दावे करके लोगों को हैरान कर दिया है.
टिकटॉक पर @theradianttimetraveller नाम से Eno Alaric नाम का शख्स खुद के साल 2671 से आने का दावा करता है. वह कई वीडियोज के जरिए लोगों को कथित रूप से भविष्य में होने वाली घटनाएं बताकर ध्यान खींच रहा हैं. उसका हालिया दावा अगर सच होता है तो मानो दुनिया ही बदल जाएगी. दरअसल, उसने कहा है कि इस साल के अंत तक वैज्ञानिकों को एक ऐसा फल मिलेगा जो कि इंसानी शरीर के बूढे होनो को रोक सकेगा और लोगों की आयु बहुत लंबी होगी.
'2024 होगी इतिहास का सबसे अजीब साल'
वीडियो में उसने बताया: 'अगले 6 महीनों में आने वाली इन 5 प्रमुख घटनाओं को याद रखें, 2024 इतिहास के सबसे अजीब सालों में से एक है.
उसने कहा- 22 नवंबर, 2023: जेनेटिक इंजीनियरिंग को पब्लिक कर दिया जाएगा, जिससे आप अपने बच्चे को 'कस्टमाइज' कर सकते हैं.इसका मतलब यह भी है कि सभी जेनेटिक डिफेक्ट ठीक हो होंगे और अधिकतर लोग एक जैसे दिखेंगे.
'मिलेगा आयु बढ़ाने वाला फल'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












