
साल 2034 तक 30 फीसदी मुस्लिम, जानिए ISIS अटैक से दहले रूस में किस हाल में रहती है मुस्लिम आबादी
AajTak
रूस में हुए आतंकी हमले में कई खुलासे हो रहे हैं. इसके चरमपंथी इस्लामिक कनेक्शन की बात खुद व्लादिमीर पुतिन कह चुके. वैसे जिस रूस पर इस्लामिक स्टेट नाराज रहता आया, वहां बड़ी संख्या में मुस्लिम बसे हुए हैं. यहां तक कि रूस के इस्लामिक धर्मगुरु रविल गेनुतदीन ने दावा किया था कि अगले कुछ सालों में 25 मिलियन के साथ देश की 30 प्रतिशत आबादी मुस्लिम होगी.
रूस में हुए टैरर अटैक की जिम्मेदारी ISIS-K ने ले ली. साल 2022 में भी इस इस्लामिक चरमपंथी समूह ने काबुल की रशियन एंबेसी पर हमला किया था. इस मिलिटेंट ग्रुप के पास रूस से नाराजगी की कई वजहें हो सकती हैं, लेकिन ये भी सच है कि इस देश में बड़ी संख्या में मुस्लिम बसे हुए हैं. खासकर इसके कई प्रांत सुन्नी मुस्लिमों के ही रहे.
कितने मुस्लिम रहते हैं
फिलहाल रूस में मुस्लिम आबादी 16 मिलियन है. ये पूरे रूस की कुल आबादी का लगभग 12 फीसदी है. इसमें सुन्नी ज्यादा हैं, जबकि शिया अल्पसंख्यक हैं.
क्या कहा था इस्लामिक गुरु ने
साल 2019 में मुफ्ती रवील गेनुतदीन ने क्लेम किया था कि अगले 15 साल या उससे भी कम समय में रूस की 30 प्रतिशत आबादी मुस्लिम धर्म को मानने वाली होगी. इसमें काफी हद तक सच्चाई दिख भी रही है. कई रूसी राज्य नॉन-रूसी भाषा बोलने वालों हैं. यहां तक कि एथनिक रशियन लोगों की संख्या कम हो चुकी. यहां पिछली जनगणना साल 2020 में हुई थी, जिसमें मूल रूसी लोगों की जनसंख्या पहले हुए सेंसस से करीब 4.9 प्रतिशत घटी दिखी. ये बात राजधानी मॉस्को के अलावा कई प्रांतों में दिख रही है.
चेचन रिपब्लिक है मुस्लिम आबादी वाला

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








