
साल 2019 में मिस इंडिया दिल्ली रहीं मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल
AajTak
AAP नेता चड्ढा ने कहा कि "मुझे खुशी है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल युवाओं में राजनीति से जुड़ने और लोगों की सेवा करने का विश्वास जगाते हैं. AAP परिवार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है. मैं मानसी का आप परिवार में स्वागत करता हूं."
मिस इंडिया दिल्ली-2019 मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं. राजेंद्र नगर विधानसभा से विधायक राघव चड्ढा ने मानसी सहगल को AAP की सदस्यता दिलाई. AAP के मुुताबिक मानसी सहगल एक प्रशिक्षित इंजीनियर, टेडएक्स स्पीकर और एक उद्यमी हैं जिनका अपना एक स्टार्टअप है. मिस इंडिया दिल्ली प्रतियोगिता में दिए गए अपने परिचय में मानसी सहगल ने खुद को अंग दान में गहरी रुचि रखने वालों में से एक बताया था. AAP नेता चड्ढा ने कहा कि "मुझे खुशी है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल युवाओं में राजनीति से जुड़ने और लोगों की सेवा करने का विश्वास जगाते हैं. AAP परिवार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है. मैं मानसी का आप परिवार में स्वागत करता हूं." आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सहगल ने कहा कि, मैं समाज के लिए बहुत कम उम्र से कुछ अच्छा करना चाहती थी. किसी भी राष्ट्र की समृद्धि के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा दो मुख्य आधार हैं और मैंने पिछले कुछ वर्षों में सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में जबरदस्त बदलाव देखा है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









