
साल के अंत तक दस्तक देगी एक और महामारी! जानें नास्त्रेदमस की वो भविष्यवाणी
AajTak
साल 2025 खत्म होने वाला है. ऐसे में इस साल के अंत को लेकर की गई कुछ भविष्यवाणियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर एक बार फिर से खींचा है. जानते हैं इस साल के अंत को लेकर भविष्यद्रष्टाओं ने क्या भविष्यवाणियां की है.
साल का अंत कैसा होगा, इसको लेकर महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों का विशेषज्ञ विश्लेषण कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि नास्त्रेदमस ने 2025 के अंत से पहले एक और महामारी के दस्तक देने की भविष्यवाणी की है.
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, नास्त्रेदमस की भयावह भविष्यवाणियां इंग्लैंड में युद्ध, ग्रह पर उल्कापिंडों के गिरने और एक और महामारी का संकेत देती हैं. ऐसे में जैसे-जैसे 2025 समाप्त हो रहा है, मानवता के विनाश के बारे में सबसे प्रसिद्ध भविष्यवाणी के वास्तविकता में बदलने के डर से लोग सहमे हुए हैं.
उल्का पिंड के टकराने के संकेत ब्रिटानिका के अनुसार, फ्रांसीसी ज्योतिषी और कथित 'भविष्यद्रष्टा' नास्त्रेदमस ने इंग्लैंड में एक संघर्ष की शुरुआत, एक उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने और एक जलीय नेता के सत्ता में आने का संकेत दिया था.
हालांकि, वह एक लंबे युद्ध के अंत की भी भविष्यवाणी करते है, जिसके बारे में कई लोगों का मानना है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष इसकी वजह हो सकता है.
पुरानी महामारी के वापस आने का संकेत नास्त्रेदमस लिखते हैं कि लंबे युद्ध के दौरान पूरी सेना थक जाएगी, जिससे सैनिकों के लिए पैसे नहीं बचेंगे. सोने या चांदी की जगह उनके पास चमड़े के सिक्के, गैलिक पीतल और चांद का अर्धचंद्र होगा. ऐसा लग रहा है कि एक युद्ध के अंत के साथ ही एक और युद्ध शुरू हो जाएगा - यह एक और महामारी की शुरुआत होगी.
नास्त्रेदमस लिखते हैं कि जब यूरोप के लोग इंग्लैंड को अपने पीछे, अपने किनारों पर आकर साम्राज्य स्थापित करते देखेंगे, तो भयंकर युद्ध होंगे.राज्य के भीतर और बाहर से शत्रु उठ खड़े होंगे. अतीत की एक बड़ी महामारी लौटेगी, आसमान के नीचे इससे अधिक घातक कोई शत्रु नहीं होगा.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











