
सालों बाद उत्तर कोरिया पहुंचे पुतिन तो हुआ भव्य स्वागत, किम जोंग को दिए ये बेशकीमती तोहफे
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 सालों में पहली बार उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं. इस दौरान पुतिन का जोरदार स्वागत किया गया. पुतिन किम के लिए बेशकीमती तोहफे भी लेकर गए हैं. वहीं, उत्तर कोरियाई तानाशाह ने भी पुतिन को गिफ्ट्स दिए हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार तड़के उत्तर कोरिया पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन खुद एयरपोर्ट पर खड़े होकर पुतिन के स्वागत की तैयारियों का जायजा लेते दिखे. पुतिन के लिए एयरपोर्ट पर बड़े-बड़े रेड कार्पेट बिछाए गए और विमान से नीचे उतरते ही किम ने उनसे हाथ मिलाया, फिर गले लगा लिया. अब खबर है कि दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गिफ्ट भी दिया है.
रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि पुतिन ने कोरियाई नेता को राष्ट्रपति पुतिन ने नई Aurus लग्जरी कार गिफ्ट की. पुतिन ने किम को टी सेट भी गिफ्ट किया है. वहीं, किम ने रूसी राष्ट्रपति को उनकी पसंद की कलाकृतियां गिफ्ट कीं.
पुतिन के सलाहकार ने कहा, 'दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गिफ्ट दिए हैं. हमने उन्हें एक Aurus कार दी. हमने उन्हें जो गिफ्ट दिया है उसमें एक शानदार खंजर (Admiral's Dagger) और एक बहुत सुंदर चाय का सेट भी शामिल है.'
तास ने लिखा कि पुतिन के स्वागत समारोह के बाद दोनों नेताओं के बीच आधिकारिक बातचीत हुई जो डेढ़ घंटे तक चली. इसके बाद दोनों नेताओं ने अकेले में भी एक-दूसरे से बातचीत की.
किम ने किया यूक्रेन में रूसी युद्ध का समर्थन
बातचीत के दौरान किम ने यूक्रेन में रूसी युद्ध का समर्थन किया. पुतिन ने किम के समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि रूस यूक्रेन समेत रूस की सभी नीतियों पर लगातार समर्थन के लिए आभारी है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











