
साले को मरवाने डकैतों को दी 5 लाख की सुपारी, शूटर ने होटल के रिसेप्शन पर मारी थी गोली
AajTak
राजस्थान के धौलपुर जिले में रिश्तों को ही कत्ल करने की घटना सामने आई है, जहां सगे जीजा ने अपने ही साले को जान से मारने के लिए डकैत मुकेश गैंग को पांच लाख रुपये की सुपारी दे डाली. एक लाख रुपये गैंग को एडवांस लेकर गैंग के सदस्यों ने 8 जनवरी 2021 को रजत मित्तल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.
राजस्थान के धौलपुर जिले में रिश्तों को ही कत्ल करने की घटना सामने आई है जहां सगे जीजा ने अपने ही साले को जान से मारने के लिए डकैत मुकेश गैंग को पांच लाख रुपये की सुपारी दे डाली. एक लाख रुपये गैंग को एडवांस लेकर गैंग के सदस्यों ने 8 जनवरी 2021 को रजत मित्तल को जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की. वारदात में रजत मित्तल के सीने के पास गोली लग गई लेकिन उसे बचा लिया गया. 8 जनवरी को शहर के आशीर्वाद होटल के मालिक रजत सिंघल को गोली मारने की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने षड़यंत्रकारी आरोपी जीजा अनूप सिंघल पुत्र सतीश सिंघल और मुकेश गैंग के पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश 20 वर्षीय हरविलास को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि जीजा अनूप सिंघल ने ही अपने साले रजत सिंघल को जान से मरवाने के लिए डकैत मुकेश को पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी. वारदात करने के लिए एक लाख रुपये एडवांस दिए गए. वहीं साले की हत्या होने के बाद चार लाख रुपये देना तय हुआ था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











