
सारे नेता लौटे लेकिन तीन दिन से भारत में ही रुके हैं ट्रूडो, पहले भी खराब प्लेन ने कई बार कराई फजीहत
AajTak
G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो विमान में खराबी के चलते आज तीसरे दिन भी भारत में ही रुके हुए हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ट्रूडो के विमान में खराबी आई है. इससे पहले भी कई बार विमान में खराबी के कारण ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को इस चीज का सामना करना पड़ा है.
कनाडाई प्रधानमंत्री के विमान में आई खराबी के कारण जी-20 शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद भी जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल तीन दिन से भारत में रुके हुए हैं.
दरअसल, जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद जस्टिन ट्रूडो स्वदेश रवाना होने वाले थे. लेकिन उड़ान से पूर्व जांच के दौरान जहाज में तकनीकी खराबी सामने आ गई. जिसके कारण कनाडाई सशस्त्र बलों ने विमान एयरबस CFC001 को उड़ान भरने से रोक दिया. कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को भारत से वापस ले जाने के लिए एक बैकअप विमान CFC002 आ रहा है.
देर दोपहर बाद भर सकते हैं उड़ान
कनाडा के न्यूज वेबसाइट CTV के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि नई दिल्ली में रुके विमान CFC001 में आई खराबी को ठीक करने के लिए एक टेक्नीशियन बैकअप प्लेन में स्पेयर पार्ट के साथ आ रहा है. यदि वह स्पेयर पार्ट काम करता है और अगर विमान ठीक हो जाता है तो कनाडाई प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल मंगलवार यानी आज देर दोपहर के बाद ही कनाडा के लिए उड़ान भर सकते हैं.
वहीं, समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को वापस लाने के लिए एक बैकअप विमान और दिल्ली में रुके विमान के कुछ स्पेयर पार्ट्स भारत के रास्ते में हैं. एक सरकारी अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा है कि ट्रूडो या तो बैकअप विमान से कनाडा के लिए उड़ान भरेंगे या नई दिल्ली में रुके विमान का ठीक होने का इंतजार करेंगे. हालांकि, अधिकारी ने यह नहीं बताया कि खराब जहाज में किस पार्ट को बदलने की जरूरत है.
इससे पहले भी कई बार हो चुकी है खराब

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








