
सामान्य गेस्ट की तरह 28 लोग होटल में ठहरे, शूट कर ली एडल्ट फिल्म
AajTak
एडल्ट फिल्मों में काम करने वाले 28 लोगों पर आरोप लगे है कि इन्होंने बिना अनमुति के एक होटल में अश्लील वीडियो बनाए. अब होटल से जुड़े लोगों ने इन सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. पहले इस ग्रुप ने इस होटल के पास ही एक हवेली 10 लाख रुपए में बुक की थी.
होटल की इजाजत के बिना एडल्ट फिल्म शूट करने के मामले में 28 लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. इन लोगों ने होटल रूम की बुकिंग करने के बाद वहां पर कई अश्लील वीडियो बनाए. इन लोगों की हरकत के बारे में जब होटल से जुड़े लोगों को जानकारी हुई तो वे हैरान रह गए. यह मामला ब्रिटेन के न्यूकास्टल में सामने आया. होटल के मालिक ने बताया कि 28 लोगों ने बिना परमिशन के शूटिंग शुरू कर दी थी.
बताया जा रहा है कि 28 लोगों के ग्रुप ने पहले, इस होटल के पास ही एक हवेली 10 लाख रुपए में बुक की थी. पर हवेली के मालिक ने इन लोगों की हरकत देखकर भगा दिया.
हवेली से निकाले जाने के बाद इन एडल्ट स्टार्स ने नए ठिकाने की तलाश की. लेकिन ये सभी बर्फबारी में फंस गए. इसके बाद इन लोगों ने ट्रैवल लॉज (TraveLodge) के माध्यम से एक रात के लिए न्यूकास्टल में मौजूद होटल की बुकिंग की.
यहां पहुंचकर इन लोगों ने फोटो क्लिक करवाने शुरू कर दिए. एक फोटो में सात महिलाएं एक ही बेड पर नजर आ रही हैं. हालांकि, बाद में समूह में शामिल एक्ट्रेस लेसी एमॉर ने कहा कि हम लोग तो अपनी जॉब कर रहे थे.
वहीं, इस मामले में ट्रैवललॉज लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है. ट्रैवललॉज ने कहा कि अगर इन एडल्ट स्टार्स ने नियम और शर्तों का उल्लंघन किया होगा तो इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस मामले के चर्चा में आने के बाद ट्रैवललॉज के प्रवक्ता ने कहा- यह जानकारी मिली है कि हमारे एक होटल में बिना अनुमति के वीडियो बनाए गए हैं. ग्रुप ने इस बात की भी जानकारी नहीं दी कि ये लोग एडल्ड इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












