
सामने आई IAS टीना डाबी और प्रदीप की शादी की पहली तस्वीर
AajTak
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी का पहला फोटो सामने आया है. खास बात यह है कि वे दोनों भीमराव अंबेडकर की फोटो के सामने शादी की रस्म करते दिखते हैं.
IAS टीना डाबी और IAS प्रदीप गवांडे शादी के बंधन में बंध गए हैं. जयपुर के एक पांच सितारा होटल में दोनों एक-दूसरे के हो गए हैं. शादी की एक फोटो भी सामने आई है. जिसमें टीना और प्रदीप सफेद पोशाक में एक-दूसरे के सामने खड़े दिखते हैं. खास बात ये भी यह समारोह भीमराव अंबेडकर की फोटो के सामने हो रहा था.
फोटो में प्रदीप और टीना के गले में माला दिखती है और लोग उन पर फूल बरसाते हैं. सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लोग इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का ध्यान अंबेडकर की फोटो की तरफ भी गया. एक शख्स ने लिखा- बाबा साहेब कि तस्वीर देखकर अच्छा लगा.
बता दें कि टीना डाबी को UPSC का पहला दलित टॉपर का टैग भी मिला हुआ है. 2015 में UPSC टॉप करने के बाद से ही वह जाति को लेकर चर्चाओं में आती रही हैं. टीना भी कई मंचों से पिछड़ों को लेकर बात करती दिख चुकी हैं. टीना ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि प्रदीप उनकी तरह SC कम्युनिटी से आते हैं.
एक मौके पर टीना ने कहा था कि आज मैं जो कुछ भी हूं वो सब अंबेडकर की देन है. बाबासाहेब के संघर्षों से मुझे लगातार प्रेरणा मिलती रही है. अब शादी के मौके पर अंबेडकर की फोटो यह दिखाने के लिए काफी है कि टीना के जीवन में बाबा साहेब कितनी अहमियत रखते है.
प्रदीप और टीना की शादी 20 अप्रैल को ही हो गई है. आज जयपुर के होटल होलिडे इन में उनका ग्रैंड रिसेप्शन होना है. इनविटेशन कार्ड के मुताबिक यह कार्यक्रम शाम के 7:30 से शुरू हो जाएगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











