
सामने आईं एपस्टीन फाइल्स की नई तस्वीरें, लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू
AajTak
जेफ्री एपस्टीन से जुड़े अमेरिकी दस्तावेजों में ब्रिटिश रॉयल फैमिली के पूर्व सदस्य एंड्रयू एंड्रयू अल्बर्ट क्रिस्टीयन की नई विवादित तस्वीरें सामने आई हैं. एपस्टीन फाइल में नाम आने के बाद पिछले साल एंड्रयू को रॉयल फैमिली से बेदखल कर दिया गया था. अब वह खुद को ‘प्रिंस’ या ‘ड्यूक ऑफ यॉर्क’ नहीं कह सकते.
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के नए खुलासों ने ब्रिटेन की रॉयल फैमिली के पूर्व सदस्य एंड्रयू अल्बर्ट क्रिस्टीयन एडवर्ड माउंटबेटन-विंडसर को एक बार फिर विवादों में ला दिया है. जारी की गई तस्वीरों में ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-III के भाई एंड्रयू एक लड़की के ऊपर झुके हुए नजर आ रहे हैं, जो फर्श पर लेटी हुई है. इन तस्वीरों के सामने आने से एंड्रयू की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, जिन्हें पिछले साल रॉयल फैमिली से बेदखल कर दिया गया था और अब वह खुद को ‘प्रिंस’ या ‘ड्यूक ऑफ यॉर्क’ नहीं कह सकते.
एंड्रयू शुक्रवार को जारी की गई तस्वीरों में जींस और सफेद पोलो टी-शर्ट पहने, नंगे पैर दिखाई दे रहे हैं. एक तस्वीर में उनका हाथ लड़की के पेट पर रखा हुआ है, जबकि दूसरी तस्वीर में वह सीधे कैमरे की ओर देख रहे हैं. हालांकि, इन तस्वीरों में दिख रही लड़की की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है और न ही यह पता चल सका है कि ये तस्वीरें कब और कहां ली गई थीं. ये तस्वीरें उन 30 लाख से अधिक पन्नों, 2,000 वीडियो और करीब 1.80 लाख तस्वीरों का हिस्सा हैं, जिन्हें एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत सार्वजनिक किया गया है.
यह कानून पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी के बाद लागू हुआ था, जिसके तहत जेफ्री एपस्टीन और उसकी सहयोगी गिस्लेन मैक्सवेल से जुड़े सभी नॉन-कॉन्फिडेंशियल दस्तावेज जारी करना अनिवार्य है. जेफ्री एपस्टीन की 10 अगस्त, 2019 को जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. नए दस्तावेजों में यह भी सामने आया है कि एपस्टीन ने 2010 में एंड्रयू को एक 26 वर्षीय रूसी महिला से मिलवाने की बात की थी, जिसे उसने 'चतुर और खूबसूरत' बताया था. ईमेल रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों के बीच बकिंघम पैलेस में डिनर की संभावना पर भी चर्चा हुई थी. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह मुलाकात कभी हुई या नहीं. इन खुलासों ने एक बार फिर प्रिंस एंड्रयू और एपस्टीन के रिश्तों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: इजरायल की मुट्ठी में ट्रंप? एपस्टीन फाइल्स में US प्रेसिडेंट को लेकर बड़ा दावा, इस शख्स के हाथ में थी असली सत्ता!
जेफ्री एपस्टीन कौन था?
जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जो बाद में दुनिया के सबसे कुख्यात सेक्स ट्रैफिकिंग मामलों में मुख्य आरोपी बना. उस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण, तस्करी और प्रभावशाली लोगों के लिए उन्हें उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे थे. एपस्टीन के अमेरिका, कैरेबियन और यूरोप में आलीशान घर थे और उसके संबंध कई ताकतवर नेताओं, उद्योगपतियों और शाही हस्तियों से बताए जाते थे. 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









