
साधु का वेश, सारंगी की तान और फूट-फूट कर रोते लोग... जानिए 'जोगी गैंग' की मॉडस ऑपरेंडी
AajTak
उत्तर प्रदेश के अमेठी, मिर्जापुर, गोंडा, झारखंड के पलामू और बिहार के दरभंगा से ठगी की एक जैसी हैरतअंगेज घटनाएं सामने आई हैं. इसे सुन और देखकर हर कोई हैरान है. इन सभी घटनाओं में एक चीज कॉमन वो ठग है, जो कि साधु के वेश में सारंगी की तान पर लोगों को इमोशनल करके उनका बेटा होने का दावा करता है.
गांव के बीचों-बीच बैठ कर सारंगी की तान पर गीत सुनाता एक जोगी और फूट-फूट कर रोते लोग. 2 फरवरी दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के खरौली गांव में इसी तरह खलबली मची हुई थी. कोई बीस साल पहले गायब हुआ एक लड़का जब जोगी बन कर अचानक गांव में लौट आया था. क्या मां, क्या बाप, क्या बुआ और क्या दादी, उसकी बात सुनकर हर किसी की आंखों से अपने बिछड़े लाडले का प्यार आंसुओं की शक्ल में झर-झर बह रहा था. ऊपर से सारंगी की तान पर जोगी ने राजा भतृहरि की वो दर्द भरी कहानी सुनाई, जिससे सुनने के बाद तो मानों मां का कलेजा मुंह को आया गया. कभी वो अपने बेटे को देखती, तो कभी उसकी बचपन की यादों में खो जाती.
देखते ही देखते ये खबर गांव खरौली से निकल कर आस-पास के इलाकों में फैल गई. लोग तकदीर के इस अदभुत खेल का गवाह बनने इस गांव की ओर दौड़े चले आए. जोगी के इर्द-गिर्द भावनाओं का समंदर उमड़ रहा था, कोई रोता था, कोई उसे जोग-सन्यास छोड़ कर घर गृहस्थी में वापस लौट आने की सलाह देता था, तो कोई उसे मां-बाप के ढलते उम्र का वास्ता, लेकिन दुनियादारी से दूर जोगी का मन जोग में कुछ ऐसा रमा कि उस पर किसी की बात का कोई भी असर नहीं था. असल में इसी गांव के रहनवाले रतिपाल सिंह का छोटा सा बेटा अरुण कुमार सिंह उर्फ पिंकू अब से कोई बीस साल पहले राजधानी दिल्ली में तब कहीं गुम हो गया था, जब वो किसी काम से दिल्ली गए थे.
रतिपाल सिंह और उनका पूरा परिवार अपने कलेजे के टुकड़े की याद में तिल-तिल कर मर रहा था. बेटे की गुमशुदगी के बाद उन्हें ना तो उसकी कोई खोज-खबर मिली और ना ही ये पता चला कि वो कहां और किस हाल में है. और तो और घरवालों को तो यहां तक पता नहीं था कि वो जिंदा भी है या नहीं? लेकिन 20 सालों से ज्यादा वक़्त से चलते इसी दिमाग़ी कश्मकश के बीच 2 फरवरी को अचानक एक जोगी ने खुद को रतिपाल सिंह का बिछड़ा हुआ बेटा बताते हुए जब उनके घर में दस्तक दी, तो सालों से कलेजे में दबी रही मां-बाप की सारी भावनाएं उफन पड़ीं. इन सालों में पिंकू इतना बदल चुका था कि यदि उसने खुद ही अपने मुंह से अपनी पहचान जाहिर ना की होती, तो शायद कोई पहचान पाता.
चूंकि अपनी मां से भिक्षा लिए बगैर उसका जोग सफल नहीं हो सकता था, इसलिए उसे ना सिर्फ अपने गांव बल्कि घरवालों के दरवाज़े पर लौटना पड़ा. लेकिन ये तो रही बेटे की कहानी. एक मां, उसका बुजुर्ग बाप और तमाम दूसरे नाते रिश्तेदार भला, बेटे के इस हठ को इतनी आसानी से कैसे मान लेते? तो उन्होंने बेटे को जोग यानी सन्यास जीवन छोड़ने के लिए मनाना शुरू कर दिया. लेकिन इसी मनाने-समझाने में घर लौटे बेटे ने एक ऐसी बात कह दी कि कुछ देर के लिए घरवाले भी सकते में आ गए. जोगी ने कहा ने कहा कि जिस मठ में उसे पाल-पोस कर बड़ा किया है और जिस गुरु से उसने दीक्षा ली है, जब तक वो उस गुरु का क़र्ज नहीं चुका देता, ना तो उसे मठ से आजा़दी मिलेगी और ना ही जोग से.
उसने खुद को झारखंड के पारसनाथ मठ का अनुयायी बताया और गुरु का कर्ज़ उतारने के लिए 11 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम मांग ली. मरता क्या ना करता? घरवाले अब जोगी के आगे गिड़गिड़ाने लगे. बुजुर्ग बाप अपनी हैसियत का वास्ता देने लगा और मां अपने दूध का क़र्ज़ वापस मांगने लगी. अब बात मोल-भाव पर आ गई और आखिरकार 3 लाख 60 हज़ार रुपये पर पिंकू की घरवापसी का सौदा तय हुआ. बेटे के प्यार में पागल पिता ने ना सिर्फ उसका जोग खत्म करवाने के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन के एक हिस्से का सौदा तय कर लिया, बल्कि उसकी घर वापसी होने तक उसके संपर्क में रहने के लिए उसे आनन-फानन में एक मोबाइल फोन भी खरीद कर दिया. बेटा वहां से चला गया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






