
सादिक ने Instagram पर लकी बनकर लड़की को प्यार के जाल में फंसाया, फिर कई बार किया रेप
AajTak
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बदलकर युवती से दोस्ती और फिर रेप करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लड़की के मुताबिक सादिक नाम के लड़के ने लकी बनकर उससे दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसाकर उससे कई बार रेप किया. पुलिस के मुताबिक युवक ने फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नाम और पहचान बदलकर एक युवक द्वारा लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी नाम और पहचान के जरिए युवती को प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उससे कई बार रेप किया.
अब युवक पर लव जिहाद का आरोप भी लग रहा है. दरअसल ये मामला राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र का है जहां युवक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान बदली और कई दिनों तक देहरादून की युवती से बात करता रहा. बातचीत के दौरान युवक ने लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया.
आरोपी मोहम्मद सादिक ने अपना नाम लकी राणा बताया था और इसी पहचान के साथ युवती से बात करता रहा. इतना ही नहीं मोहम्मद सादिक नाम का युवक लकी बनकर युवती के साथ बीते दिनों सगाई भी कर ली और जल्द शादी करने का भरोसा दिया.
हालांकि शादी से पहले ही पीड़िता को मोहम्मद सादिक की सच्चाई का पता चल गया. पीड़िता के मुताबिक सादिक ने कई बार उसके साथ संबंध भी बनाए थे. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मोहम्मद सादिक के छोटे भाई ने हैप्पी राणा बनकर कर उसकी बहन के साथ भी दोस्ती कर ली थी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
वहीं इस मामले को लेकर एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया था. आधार कार्ड बदल कर 'लव जिहाद' को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कई बार किया है.
देहरादून के कोतवाली कैंट में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी लकी राणा उर्फ मोहम्मद सालिक के खिलाफ बलात्कार, फर्जी दस्तावेज तैयार करना और धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. (इनपुट - सागर शर्मा)

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








