
साड़ी से घोट दिया पत्नी का गला, प्रेमिका ने भी मर्डर में दिया साथ... झारखंड का हत्यारा पति कोलकाता से गिरफ्तार
AajTak
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले एक साल से फरार था. वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे पति का नाम सुनील सिंह बताया जा रहा है. आरोपी रामगढ़ का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक प्रेमिका के चक्कर में आरोपी ने पत्नी का गला घोट दिया और फिर फरार हो गया था.
झारखंड के रामगढ़ में पत्नी की हत्या करके फरार हो जाने वाले आरोपी को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. हैरान करने वाली बात यह है कि इस वारदात में आरोपी का साथ उसकी प्रेमिका ने भी दिया था.
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले एक साल से फरार था. वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे पति का नाम सुनील सिंह बताया जा रहा है. आरोपी रामगढ़ का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक प्रेमिका के चक्कर में आरोपी ने पत्नी का गला घोट दिया और फिर फरार हो गया था. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
ससुराल में ही रह रहा था आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ के कुज्जू ओपी क्षेत्र के तोपा कॉलोनी निवासी सुनील सिंह का शादी के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था. उसका चक्कर अपने ससुराल सिरका में चल रहा था. यहां वह अपनी पत्नी के साथ रह रहा था.
प्रेमिका ने भी दिया था हत्या करने में साथ
दूसरी महिला के साथ चक्कर चलने के बाद आरोपी सुनील के महिला संग अवैध संबंध बन गए थे, जिसके बाद आरोपी ने प्रेमिका के चक्कर में साड़ी से अपनी पत्नी का गला घोट दिया. वारदात को अंजाम देने में उसकी प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






