साड़ी वाली एक और 'बाहुबली'! बोलीं- सुपरफिट होना है तो ये जरूर करो
AajTak
साड़ी पहनकर पुशअप्स और वेट लिफ्टिंग करती हुई एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.
साड़ी पहनकर सिलेंडर उठाने वाली शैली चिकारा का वीडियो वायरल होने के बाद एक और महिला के जिम का वीडियो वायरल हो गया है. आजतक की टीम ने वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि वीडियो में दिख रहीं महिला डॉ. शर्वरी इनामदार हैं. ये अपने परिवार के साथ पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में गंगा धाम फेस-2 मे रहती हैं. डॉ. शर्वरी ने कुछ दिन पहले ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड किया था. (फोटो/instagram) 37 साल की डॉ. शर्वरी इनामदार आर्युवेद में एमडी हैं. डॉ. शर्वरी ने आजतक से खास बातचीत में अपना फिटनेस मंत्र साझा किया. डॉ. शर्वरी ने बताया कि अब महिलाएं फिटनेस के लिए सजग तो हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि किस तरह की एक्सरसाइज करने से शरीर को फिट और पावरफुल रखा जा सकता है. (फोटो/instagram) डॉ. शर्वरी के मुताबिक अधिकतर महिलाएं मॉर्निंग वॉक, योगा करने के साथ डाइट भी फॉलो करती हैं, लेकिन बिना वेट ट्रेनिंग खुद को सुपरफिट नहीं किया जा सकता. यही बात लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने साड़ी पहनकर जिम में वेट ट्रेनिंग और पुशअप्स का वीडियो बनवा कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया. (फोटो/instagram)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










