
साउथ कोरिया: हेलोवीन फेस्टिवल में दर्जनों लोगों को आया हार्ट अटैक, मचा हड़कंप
AajTak
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक फेमस नाइट स्पॉट में दर्जनों लोगों को दिल का दौरा पड़ने की खबर है.
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक फेमस इवेंट में दर्जनों लोगों को दिल का दौरा पड़ने की खबर है. राष्ट्रपति यूं सुक-येओल ने योंगसान-गु जिले के इटावन में रिस्पॉन्स टीम को तुरंत एक्शन लेने का आदेश दिया है.
दमकल विभाग ने कहा कि भारी भीड़ की वजह से 81 लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई. जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्या पैदा हुई. महामारी के बाद से पहली बार आउटडोर नो-मास्क हैलोवीन कार्यक्रम का जश्न मनाने वाले क्षेत्र में कथित तौर पर 100,000 लोग मौजूद थे.
कार्यक्रम के एक वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि भारी भीड़ के बीच घिरे कई लोगों का आपातकालीन सेवाओं द्वारा सड़क पर ही इलाज किया जा रहा है. बता दें कि राजधानी सियोल की सड़कों पर कई लोग हैलोवीन मनाने के लिए एक साथ इकट्ठे हुए थे. इस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











