
साउथ कोरिया में बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसला विमान, 28 यात्रियों की मौत
AajTak
रिपोर्ट में कहा गया है कि जेजू एयर के विमान में 175 यात्री और 6 फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे, यह विमान थाईलैंड से वापस आ रहा था और लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एयरपोर्ट दक्षिण कोरिया के दक्षिणी भाग में है.
दक्षिण कोरिया में 181 लोगों को ले जा रहा विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई. विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से उतर गया जिससे ये बड़ा हादसा हो गया. रायटर्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 28 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि जेजू एयर के विमान में 175 यात्री और 6 फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे, यह विमान बैंकॉक से वापस आ रहा था और लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एयरपोर्ट दक्षिण कोरिया के दक्षिणी भाग में है. स्थानीय मीडिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में विमान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है.
योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विमान रनवे से फिसलकर बाड़ से टकरा गया. यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:07 बजे दक्षिण-पश्चिमी तटीय एयरपोर्ट पर हुई. साउथ कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









