
साउथ अफ्रीका के बोक्सबर्ग में अवैध गोल्ड के खनन के वक्त लीक हुई जहरीली गैस, एक बच्चे समेत 17 लोगों की मौत
AajTak
जहरीली गैस लीक के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद मरने वालों का आंकड़ा एक-एक कर बढ़ता गया और मरने वालों की संख्या 17 हो गई है. जानकारी के मुताबिक मरने वालों में एक चार साल का बच्चा भी है. जबकि एक दो महीने की बच्ची अस्पताल में भर्ती है.
साउथ अफ्रीका में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां बंद पड़ी खदान से अवैध गोल्ड निकालने के दौरान जहरीली गैस का रिसाव हो गया. इसके चलते एक साल के बच्चे समेत 17 लोगों की मौत हो गई. जबकि 10 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना दक्षिण अफ़्रीकी के जोहान्सबर्ग के पूर्व में बोक्सबर्ग शहर के पास हुई है.
एक अधिकारी ने बताया कि जिन 17 लोगों की मौत हुई है, इसमें एक चार साल का बच्चा भी शामिल है. बताया जा रहा है कि यह खदान लंबे समय बंद पड़ हुई है. यहां आसपास रहने वाले लोग इस खदान में अवैध रूप से काम कर रहे थे. अधिकारी ने बताया कि खदान से अवैध सोना निकालने के लिए अत्यधिक जहरीली नाइट्रेट ऑक्साइड गैस का उपयोग किया जा रहा था.
जानकारी के मुताबिक शुरुआत में गंभीर हालत में 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद मरने वालों की संख्या एक-एक कर 17 हो गई. दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. उनके कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि उन्होंने जांचकर्ताओं से भविष्य में इसी तरह की घटनाओं से बचने के लिए इस हादसे की बारीकी से जांच करने के आदेश दिए हैं.
गौतेंग के स्वास्थ्य मंत्री नोमंतु नकोमो-रालेहोको ने बताया कि बोक्सबर्ग गैस रिसाव से बचे लोग ठीक हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग अंदर हैं, उनकी हालत काफी बेहतर है. वार्ड एक में 2 महीने की बच्ची है, लेकिन उसकी हालत ठीक है. वह खुद सांस ले रही है.
इस घटना की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को तैनात किया गया है. स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इलाके की तलाशी के लिए हेलीकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्वास्थ्य मंत्री ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. जो पूरे प्रांत में बंद पड़ी खदानों में काम कर रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











