
'साई बाबा' एक्टर की मदद को आगे आईं रिद्धिमा, ट्रोल होने पर बोलीं- जिंदगी में...
AajTak
'साई बाबा' एक्टर सुधीर दलवी इन दिनों गंभीर बीमारी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनके परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट की बेहद जरूर थी, जिसमें रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी आगे आईं. उन्होंने खुद भी इस बात को कंफर्म किया.
टीवी में 'साई बाबा' का किरदार निभा चुके एक्टर सुधीर दलवी इस वक्त जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्हें सेप्सिस जैसी गंभीर बीमारी है और करीब तीन हफ्तों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनका परिवार हॉस्पिटल का खर्च उठाने में संघर्ष कर रहा था, जिसमें उन्हें रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी का सपोर्ट मिला. उन्होंने एक्टर के परिवार की फाइनेंशियली मदद की.
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने बढ़ाया मदद का हाथ
बुधवार के दिन सोशल मीडिया पर हर तरफ एक्टर सुधीर दलवी से जुड़ी खबर फैली रही. एक्टर मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका परिवार उनके इलाज का खर्च उठाने में तकलीफ महसूस कर रहा है, ये बात सभी को मालूम हुई. जब ये खबर रणबीर की बहन रिद्धिमा तक पहुंची, तो उन्होंने बिना देर किए सुधीर दलवी के परिवार के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया.
रिद्धिमा ने उनके अकाउंट में अपनी ओर से पैसे भेजे और एक्टर की जल्द सेहत ठीक होने के लिए प्रार्थना की. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी. जब रिद्धिमा ने सुधीर दलवी की मदद की, तो उन्हें कई यूजर्स से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. उनकी मदद को पब्लिसिटी पाने का तरीका बताया गया, जिस पर रिद्धिमा चुप नहीं बैठी.
उन्होंने ट्रोल्स को फटकार लगाते हुए लिखा, 'जीवन में सब कुछ दिखावे के लिए नहीं है. किसी जरूरतमंद की मदद करना और अपनी क्षमता के अनुसार उसकी मदद करना सबसे बड़ा आशीर्वाद है.'
आखिर सुधीर दलवी को हुआ क्या?













