
साइकिल से गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden, पैडल में फंस गया था पैर, Video
AajTak
Joe Biden डेलावेयर के रेहोबोथ बीच पर वीकेंड ट्रिप मनाने अपनी पत्नी जिल बाइडेन के साथ पहुंचे थे. यहां वे साइकिल राइडिंग करते वक्त गिर गए. उन्हें देखने के लिए उनके कई समर्थक भी रेहोबोथ बीच के केप हेनलोपेन स्टेट पार्क पर पहुंचे थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) डेलावेयर राज्य में साइकिल चलाते समय गिर गए. हालांकि, इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई है और वे ठीक हैं. हादसे के बाद उन्होंने कहा, 'मैं ठीक हूं'.
दरअसल, शनिवार (18 जून) को जो बाइडेन डेलावेयर राज्य के रेहोबोथ बीच पर वीकेंड ट्रिप मनाने अपनी पत्नी जिल बाइडेन के साथ पहुंचे थे. यहां उन्होंने साइकिल राइडिंग का लुत्फ उठाया. उन्हें देखने के लिए उनके कई समर्थक भी रेहोबोथ बीच के केप हेनलोपेन स्टेट पार्क पर पहुंचे थे.
जो बाइडेन साइकिल चलाते वक्त जैसे ही रुके पैडल में उनका पैस फंस गया और वे लड़खड़ाकर गिर पड़े. राइडिंग के दौरान बाइडेन टी शर्ट, शॉट्स और हेलमेट पहने हुए थे.
गिरते ही सुरक्षा गार्ड्स ने घेरा
जो बाइडेन के साइकिल से गिरते ही तुरंत उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड्स ने उन्हें घेर लिया और उन्हें उठाने में मदद की. इस घटना के बाद जब बाइडेन से पूछा गया कि वे बाइक से कैसे गिर गए तो उन्होंने जवाब में साइकिल के पैडल पर अपना पैर रखा और बोले, 'मेरा पैर फंस गया था.
ट्रंप के बेटे ने ट्वीट किया वीडियो

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









