
सांसद के रिश्तेदार ने गलत तरीके से किया फोन का इस्तेमाल, विवाद बढ़ने के बाद मामला हुआ दर्ज, FIR कॉपी में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
मुंबई पुलिस ने मतगणन केंद्र के अंदर फोन का इस्तेमाल करने के आरोप में शिवसेना (शिंदे) के सांसद रवींद्र वायकर के रिश्तेदार मुंगेर पांडिलकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने अब एफआईआर कॉपी साझा की है. मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में ईसीआई के अनुसार एक एनकोर ऑपरेटर डेटा संकलन के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकता है. इस फोन के जरिए डेटा एंट्री के लिए ओटीपी जनरेट किया गया है. इसी फोन का इस्तेमाल मंगेश ने कॉल करने और रिसीव करने के लिए किया था.
मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रवींद्र वायकर के साले मुंगेर पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है. मुंबई पुलिस ने यह एफआईआर लोकसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन गोरेगांव चुनाव सेंटर के अंदर पाबंदी होने के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल करने के आरोप में की है. पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी दिनेश गौरव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इस मामले की एफआईआर कॉपी सामने आ गई है. वहीं, इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) ने बंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी.
मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में ईसीआई के अनुसार एक एनकोर ऑपरेटर डेटा संकलन के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकता है. इस फोन के जरिए डेटा एंट्री के लिए ओटीपी जनरेट किया गया है. इसी फोन का इस्तेमाल मंगेश ने कॉल करने और रिसीव करने के लिए किया था.
इस मामले में सुचित्रा पाटिल ने शिकायत दर्ज कराई है जो मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 158 जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर काम कर रही थीं. पुलिस के अनुसार सुचित्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि मैं 27 मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल मुंबई प्रदर्शन केंद्र (नेस्को) में मतगणना ड्यूटी के लिए मौजूद थी.
गलत तरीके से किया फोन का इस्तेमाल
एफआईआर की कॉपी में कहा गया है कि मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक या मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं है. मंगेश पांडिलकर को अवैध तरीके से मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पाया गया था. इस संबंध में अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए और यह पाया जाना चाहिए कि कौन जिम्मेदार है. इस संबंध में वनराई थाना पुलिस को शिकायत दी गई है.
यह भी पढ़ें: 'NDA सांसद के रिश्तेदार का मोबाइल कैसे EVM से जुड़ा?' FIR दर्ज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछे सवाल

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






