
सांप और जहर केस: आरोपियों की दोबारा कस्टडी के लिए पुलिस ने दायर की एप्लीकेशन, राहुल की डायरी ने खोले कई राज
AajTak
नोएडा सांप बरामद केस में बड़ा खुलासा हुआ है. नोएडा पुलिस को इस केस के मुख्य आरोपी राहुल की डायरी मिली है. इसमें कई राज छिपे हैं. राहुल की डायरी में कई पार्टी आयोजकों के नाम दर्ज हैं. नोएडा पुलिस की 2 टीम सिर्फ आरोपी राहुल की डायरी की जांच कर रही है.
रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में नोएडा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार पांचों आरोपियों में से मुख्य आरोपी राहुल की एक बार फिर से रिमांड लेने के लिए एप्लीकेशन कोर्ट में दायर की है. बुधवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी. पुलिस को राहुल की डायरी मिली है. इसकी जांच के बाद जो बातें सामने आई हैं उसी आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी राहुल से पूछताछ करेगी. साथ ही एल्विश और मुख्य आरोपी राहुल का आमना-सामना भी करवा सकती है.
आरोपी राहुल की डायरी जब्त
नोएडा सांप बरामद केस में बड़ा खुलासा हुआ है. नोएडा पुलिस को इस केस के मुख्य आरोपी राहुल की डायरी मिली है. इसमें कई राज छिपे हैं. राहुल की डायरी में कई पार्टी आयोजकों के नाम दर्ज हैं. नोएडा पुलिस की 2 टीम सिर्फआरोपी राहुल की डायरी की जांच कर रही है. एक टीम डायरी में दर्ज नामों से संपर्क कर रही है. तो दूसरी टीम डायरी में मौजूद जगहों पर जाकर सबूत इकट्ठा कर रही है.
राहुल की डायरी से होंगे बड़े खुलासे
सूत्रों के मुताबिक, डायरी में कई लोगों के नामों का जिक्र है. इसमें गुरुग्राम में हुई पार्टी का भी जिक्र है. पुलिस पता लगा रही है कि पार्टी में क्या कुछ होता था. पुलिस पार्टी के वीडियो की तलाश में जुटी है. डायरी के मुताबिक, आरोपी राहुल ने किसी तीसरे के जरिए एल्विश यादव से संपर्क किया था. कौन थी वो तीसरी कड़ी, पुलिस इसकी जांच में जुटी है. राहुल और एल्विश के बीच क्या बातचीत होती थी, पुलिस इसका भी पता लगा रही है.
मालूम हो, सपेरा राहुल इस केस का मुख्य आरोपी है. राहुल ही वो शख्स है जिसकी रिकॉर्डिंग सामने आई थी. इसमें राहुल ने एल्विश यादव को जानने की बात कबूली थी. खबरें हैं पुलिस जल्द सपेरे राहुल और एल्विश यादव को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






