
'सही मायने में अखंड भारत का सपना अब हुआ साकार', CM खट्टर ने क्यों कहा ऐसा?
AajTak
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक और सांप्रदायिक मतभेदों को भूलकर आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया. खट्टर का इशारा नूंह में हुई हिंसा की ओर था. 31 जुलाई को नूंह में एक धार्मिक यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि राज्य के लोगों को धार्मिक और सांप्रदायिक मतभेदों को भूलकर सद्भाव बनाए रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम पूरे राज्य को अपना परिवार मानते हैं.
खट्टर 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संबोधन दे रहे थे. उन्होंने दावा किया कि 2047 तक हरियाणा विकास के मामले में बाकी सभी राज्यों को पीछे छोड़ देगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि 2014 में हमने जिस दिन 'जन सेवा' की जिम्मेदारी संभाली, हमारा लक्ष्य हर हरियाणवी के हितों की रक्षा करना बन गया.
सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील
उन्होंने कहा कि हरियाणा में 'हरियाणा एक, हरियाणवी एक' की भावना के तहत पिछले नौ साल में लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव के साथ-साथ सद्भाव, समान विकास और भाईचारा देखा गया है. इसके लिए विकास की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करना जरूरी है.
उन्होंने लोगों से सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक और सांप्रदायिक मतभेदों को भूलकर आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया. सीएम खट्टर का इशारा नूंह में हुई हिंसा की ओर था. 31 जुलाई को नूंह में एक धार्मिक यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी. नूंह के साथ-साथ गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में भी हिंसा फैल गई थी. इस हिंसा में एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई थी.
शहीदों को किया याद

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









