
'सस्ती लोकप्रिता के लिए दिया सनातन पर बयान...', उदयनिधि पर साध्वी प्रज्ञा का वार, लव-लैंड जिहाद पर भी की बात
AajTak
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि 'यह कोई मुद्दा ही नहीं है, बल्कि सिर्फ सस्ती लोकप्रिता पाने का निम्नस्तरीय तरीका है. आज से पहले उदयनिधि स्टालिन को कितने लोग जानते थे, सिर्फ उनकी पार्टी के , राज्य के लोग, लेकिन आज पूरा देश जानता है.' 'सनातन पर विवाद हो ही नहीं सकता. धर्म पर विवाद के लिए धर्म होना चाहिए.
मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राज्य में इसे लेकर हलचल जारी है. वहीं शुक्रवार को भोपाल में आयोजित, पंचायत आजतक के मंच पर भोपाल की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के बेबाक जवाब दिए और कई मामलों पर बेहद सधी हुई राय भी रखी. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सनातन मुद्दे, लैंड और लव जिहाद के साथ ही कांग्रेस, विपक्षी गठबंधन और इंडिया बनाम भारत मुद्दे पर अपनी टिप्पणी सामने रखी. इसी दौरान उन्होंने कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को 'बिन पेंदी का लोटा' भी कह दिया.
मंच से उन्होंने अपनी बात की शुरुआत जय श्री राम और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ की, फिर इसके बाद एक-एक करके सवालों का सिलसिला शुरू होता गया और बातों से ही बातें निकलती रहीं. उनसे पूछा गया कि बतौर सांसद आपने पांच साल में क्या-क्या किया. इस पर ठाकुर ने कहा कि, 'मेरा हर उस कार्य में सहयोग है, जो पीएम मोदी ने देश के लिए किया. जो भोपाल को पीएम मोदी की देन है.
उसमें मेरा सहयोग है. पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में इतने कार्य हुए कि उसे गिनवाना आसान नहीं, इसलिए लिस्ट भेज दूंगी.' इसके अलावा लोग कई तरह के सहयोग-साथ के लिए मेरे पास आते हैं तो उनकी सहायता करती हूं. मैं उनका सहयोग करती हूं, कोरोना कार्यकाल में भी मैंने लोगों का बहुत सहयोग किया. उन्होंने आगे जोड़ा कि मैं किसी गलत कार्य के लिए सहयोग नहीं देती. कोई रेड लाइट तोड़ता है, ओवर स्पीडिंग करता है, लाइसेंस नहीं दिखाता है, हेलमेट नहीं पहनता है तो ऐसे में उसके बचाव के लिए फोन आता है तो उसकी मैं कोई मदद नहीं करती हूं.
लव जिहाद पर कही ये बात साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, 'कहीं न कहीं सांसद बनवाने में महिलाओं की मुझसे एक आशा थी कि उन्हें न्याय मिलेगा, तो मैं इसका बखूबी ध्यान रखती हूं. जितनी महिलाएं मेरे पास आती हैं, न सिर्फ भोपाल बल्कि पूरे एमपी और पूरे देश से महिलाओं की शिकायत मेरे पास आती है. मैं उनका सहयोग करती हूं. इसी बीच लव जिहाद को लेकर उठे सवाल पर कहा कि, लव जिहाद के जो मामले आते हैं, परिवार शिकायत लेकर आते हैं, कई बार खुद इसकी शिकार बनी बच्चियां भी आती हैं तो मैं उन्हें समझाती हूं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पहल करती हूं.
उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बच्चियां हैं, उन्हें शुरू से ही दिशाहीन-दिग्भ्रमित करके फंसाया जाता है. वह भी उस उम्र में जब उनका मन-बुद्धि परिपक्व नहीं थे. उनकी सोचने-समझने की क्षमता विकसित नहीं थी, इसके बावजूद उन्हें भरमाया जाता है और वह फंस जाती हैं, यह लव जिहाद है. जो बच्ची 15 साल की थी, तब से उसे फंसा रखा था. उस छोटी उम्र में किसी बच्ची को ऐसे कुचक्र में डालना, जिस उम्र की इजाजत कानून भी नहीं देता, वह तो लव जिहाद है. इसका कारण है हम घर में संस्कार और संरक्षण नहीं दे पा रहे हैं.
सवाल आया कि क्या हर मामला लव जिहाद है? इस पर ठाकुर ने कहा कि हर ऐसा मामला लव जिहाद नहीं है, लेकिन जब आप किसी के साथ गलत मानसिकता के साथ हैं तो वह लव जिहाद है. प्यार की परिभाषा ये है कि दोनों में समर्पण होना चाहिए. लेकिन, दूसरे पक्ष का कोई समर्पण ही नहीं है तो वहां लव जिहाद है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






