
सस्ती भी और मस्त भी, भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली ये 5 इलेक्ट्रिक कारें
AajTak
भारत में इलेक्ट्रिक कारें (Electric Car) तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. इलेक्ट्रिक कारें न सिर्फ मेंटनेंस में कम लागत लेती है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी ये बेहतर होती हैं. अब तो कई कंपनियों ने ऐसी इलेक्ट्रिक कारें उतार दी हैं, जो दमखम में कहीं से भी पेट्रोल कारों से कम नहीं हैं. इनके अलावा एंट्री लेवल पर भी कई अच्छे विकल्प बाजार में मौजूद हैं.
भारत में इलेक्ट्रिक कारें (Electric Car) तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. इलेक्ट्रिक कारें न सिर्फ मेंटनेंस में कम लागत लेती है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी ये बेहतर होती हैं. अब तो कई कंपनियों ने ऐसी इलेक्ट्रिक कारें उतार दी हैं, जो दमखम में कहीं से भी पेट्रोल कारों से कम नहीं हैं. इनके अलावा एंट्री लेवल पर भी कई अच्छे विकल्प बाजार में मौजूद हैं. आज हम बात करेंगे ऐसी ही कुछ इलेक्ट्रिक कारों का, जिन्हें भारतीय ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है.
1: Tata Nexon EV: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार का. Tata Nexon EV अभी भारत की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है. यह अकेले भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार के 60 फीसदी हिस्से पर काबिज है. कीमत के लिहाज से भी यह इलेक्ट्रिक कार आकर्षक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू है. टाटा ने इसे जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी पर तैयार किया है. यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 312 किलोमीटर का रेंज देती है.
2: Hyundai Kona Electric: कोरियाई कंपनी Hyundai ने इस इलेक्ट्रिक कार को हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया है. इसकी कीमत 23 से 24 लाख रुपये के बीच रखी गई है. इस कार की खासियत फास्ट चार्जिंग और बेहतर रेंज है. कंपनी का दावा है कि यह कार महज 60 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है. ण्क बार फुल चार्ज हो जाने पर यह 452 किलोमीटर का रेंज देती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












