
सस्ता स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, दो दिन और रुक जाएं! आने वाला है Jio का हैंडसेट
AajTak
JioPhone Next की बिक्री भारत में 10 सितंबर से शुरू की जानी है. इस 4G स्मार्टफोन की घोषणा इस साल जून में रिलायंस AGM के दौरान की गई थी. इस दौरान इसकी सेल को लेकर भी जानकारी दी गई थी.
JioPhone Next की बिक्री भारत में 10 सितंबर से शुरू की जानी है. इस 4G स्मार्टफोन की घोषणा इस साल जून में रिलायंस AGM के दौरान की गई थी. इस दौरान इसकी सेल को लेकर भी जानकारी दी गई थी. जियो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को गूगल की साझेदारी में बनाया गया है. ये खासतौर पर उनके लिए होगा जो 2G से 4G में अपग्रेड होना चाहते हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट से ये जानकारी मिली थी कि JioPhone Next को भारत में Basic और Advance वाले दो मॉडल में लॉन्च किया जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया था कि इनकी कीमतें क्रमश: 5,000 रुपये और 7,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती हैं. साथ ही इन्हें EMI के जरिए क्रमश: 500 रुपये और 700 रुपये में शुरू में खरीदा भी जा सकेगा. फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है. हालांकि, कुछ चर्चाएं ऐसी भी हैं कि JioPhone Next की कीमत भारत में 3,499 रुपये रखी जाएगी. आपको बता दें जून में AGM के दौरान कंपनी ने कहा था कि JioPhone Next ना केवल भारत का बल्कि पूरी दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन होगा.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











