
'ससुराल सिमर का' फेम Dipika Kakar के घर गूंजने वाली है किलकारी? एक्ट्रेस ने बताया प्रेग्नेंसी का सच
AajTak
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अभी बेबी प्लानिंग को लेकर कोई मूड में नहीं हैं. दोनों ही खुद पर और परिवार पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर प्रेग्नेंसी की खबरों पर सफाई दी है.
टीवी एक्ट्रेस और पॉपुलर शो 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ ने एक्टर शोएब इब्राहिम संग साल 2018 में निकाह किया था. इससे पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. इसके बाद रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया. जबसे दोनों ने निकाह किया है, फैन्स इनके पैरेंट्स बनने की उम्मीद जता रहे हैं. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर इसपर सफाई दी थी कि ऐसा कुछ भी नहीं है. जब भी होगा फैन्स को इसके बारे में वह पति शोएब संग मिलकर बताएंगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












