
सवाल का जवाब नहीं दे पाया छात्र तो टीचर ने मरोड़े कान और मारा थप्पड़, FIR के बाद मांगी माफी
AajTak
बेंगलुरु के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि गणित का सवाल न बता पाने पर महिला टीचर ने बच्चे के कान मरोड़े, थप्पड़ मारा और लकड़ी के डस्टर से भी पीटा. इस मामले में अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया. बाद में पूछताछ के दौरान शिक्षिका ने अपनी गलती मानते हुए माता-पिता से माफी मांगी है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक निजी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.आरोप है कि गणित का सवाल नहीं बता पाने पर एक महिला शिक्षक ने दूसरी कक्षा के छात्र को थप्पड़ मारा और लकड़ी के डस्टर से भी पीटा. इस मामले में पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के डोड्डनगमंगला इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में हुई. मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्र के अभिभावक ने 5 मार्च को परप्पना अग्रहारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत में अभिभावक ने बताया कि 2 मार्च को दोपहर करीब 1:30 बजे से 2 बजे के बीच कक्षा में पढ़ाई के दौरान महिला शिक्षक ने उनके बेटे से गणित का एक सवाल पूछा. जब छात्र ने कहा कि उसे जवाब नहीं पता है, तो शिक्षिका नाराज हो गईं.
छात्र के कान मरोड़े, फिर जड़ दिया थप्पड़
एफआईआर के अनुसार शिक्षिका ने पहले छात्र के कान मरोड़े, फिर उसके चेहरे पर थप्पड़ मारा. इतना ही नहीं, उन्होंने लकड़ी के डस्टर से बच्चे के कंधे पर भी प्रहार किया. आरोप है कि इस दौरान शिक्षिका ने बच्चे के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया.
परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद उनका बेटा काफी डर गया और मानसिक रूप से परेशान हो गया. इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









