
सलमान, शाहरुख और पप्पू यादव को धमकाने में पकड़े गए कौन लोग हैं? अजब-गजब हैं इनकी डिमांड्स
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई का नाम जब से चर्चा में आया है. उसके नाम पर कई सेलिब्रिटीज को देश के अलग-अलग इलाकों से धमकी भरे कॉल किये जा रहे हैं. धमकी देने वाले कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया. लेकिन इनमें से अब तक किसी का भी कनेक्शन लॉरेंस गैंग के साथ नहीं निकला है.
सलमान खान, शाहरुख खान या फिर पप्पू यादव... पिछले कुछ दिनों में सेलिब्रिटी और राजनेताओं को धमकी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. इन सेलिब्रिटीज को धमकी देने वालों की डिमांड और कारण अलग-अलग हैं. कोई सलमान से हिरण मामले में माफी मांगने की बात कह रहा है तो कोई उनसे पैसे की डिमांड कर रहा है. धमकी देने वाले कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. आइए आपको उन आरोपियों और उनकी डिमांड्स के बारे में बताते हैं.
> हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा संदेश मिला था, जिसमें 5 करोड़ रुपए की मांग की गई थी. धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से 6 नवंबर को गिरफ्तार किया था. आरोपी का नाम भीकाराम जलाराम बिश्नोई (35) था, जिसने मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर धमकी भरा संदेश भेजा था. भीकाराम ने फोन पर कहा था कि वह लॉरेस बिश्नोई का भाई है और अगर सलमान खान को जिंदा रहना है तो उन्हें बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी. ऐसा न करने की सूरत में सलमान को 5 करोड़ रुपए देने होंगे. ऐसा नहीं किया तो सलमान को जान से मार दिया जाएगा. भीकाराम मूल रूप से राजस्थान के जालौर का रहने वाला था, जो वर्तमान में कर्नाटक के हवेली में रह रहा था. शुरुआती जांच में उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ कोई कनेक्शन नजर नहीं आया.
> इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस मामले में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जीशान और सलमान खान दोनों को धमकी देकर पैसों की मांग की गई थी. इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद तैयब उर्फ गुरफान को नोएडा से गिरफ्तार किया था, जो दिल्ली का रहने वाला है. उसे सेक्टर 39 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था. गुरफान का लॉरेंस गैंग से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया था.
> अप्रैल 2023 में मुंबई पुलिस को फोन करके रॉकी नाम के लड़के ने सलमान को मारने की धमकी दी थी. लड़के ने दावा किया कि सलमान को मार देगा. जिसके बाद पुलिस ने रॉकी नाम के लड़के को जोधपुर से गिरफ्तार किया था.
> मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया था. इस मैसेज में शख्स ने खुद को लॉरेंस का करीबी बताते हुए सलमान और लॉरेंस के बीच सुलह करवाने का दावा किया था. कुछ दिन बाद उसी व्हाट्सएप नंबर से एक और मैसेज मिला था, जिसमें धमकी देने वाले शख्स ने माफी मांगी थी. मैसेज करने वाले ने कहा था कि उससे ये मैसेज गलती से गया था और इसके लिए वो माफी चाहता है. पुलिस को मैसेज करने वाले शख्स की लोकेशन झारखंड में मिली थी. बाद में मैसेज करने वाले सब्जी विक्रेता शेख मौसिन (24) को जमशेदपुर से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
> बांद्रा पुलिस के पास 5 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर शाहरुख खान के लिए कॉल आया था. फोन करने वाले ने कहा था- शाहरूख खान मन्नत बैंड स्टेंड वाला है ना.. अगर उसने मुझे 50 लाख रुपए नहीं दिए , तो उसे मार डालूंगा. पुलिस ने पूछा- आप कौन बोल रहे हैं और कहां से बोल रहे हैं. फोन करने वाले ने कहा कि ये मैटर नहीं करता कि मेरा नाम क्या है, अगर लिखना ही है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







