
सलमान रुश्दी पर हमले की भारत ने की निंदा, कहा- हम हमेशा हिंसा-उग्रवाद के खिलाफ
AajTak
मशहूर लेखक सलमान रुश्दी को अमेरिका के न्यू यॉर्क के बफेलो के पास चौटाउक्वा में एक लेक्चर से पहले मंच पर चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया था. इस हमले की अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन रमेत कई देशों ने निंदा की थी. अब भारत ने भी इस पर अपना आधिकारिक बयान दे दिया है और घटना की निंदा की है.
अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के बाद अब भारत ने भी लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले की निंदा की है. इस मसले पर अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में भारत ने कहा है कि हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत हमेशा हिंसा और उग्रवाद के खिलाफ खड़ा रहा है. हम सलमान रुश्दी पर हुए हमले की निंदा के साथ-साथ उनके जल्द अच्छे होने की कामना करते हैं. बता दें कि रुश्दी पर हुए हमले की वैश्विक स्तर पर निंदा की गई थी.
रुश्दी को अपने उपन्यास द सैटैनिक वर्सेज के लिए 1989 में दुनियाभर में आलोचना झेलनी पड़ी थी. ईरान के सुप्रीम लीडर अमानतुल्ला खुमैनी ने रुश्दी के खिलाफ मृत्युदंड का फतवा जारी कर दिया था.ने पिछले कई सालों से छिपते फिर रहे थे.
दुनिया भर के ज्यादातर मुसलमान इस उपन्यास को ईशनिंदा के रूप में देखते हैं. भारत उन कुछ देशों में शामिल था, जिन्होंने इस किताब पर प्रतिबंध लगाया हुआ था.
लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) को न्यू यॉर्क के बफेलो के पास चौटाउक्वा में एक लेक्चर से पहले मंच पर चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया था.
बता दें कि किताब 'द सैटेनिक वर्सेज' लिखने के लिए सलमान रुश्दी को ईरान द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा चुकी है. ऐसे में धमकी मिलने के 33 साल बाद रुश्दी को न्यूयॉर्क में एक मंच पर चाकू घोंपा गया था. हमले के बाद पुलिस ने तत्काल ही हेलीकॉप्टर के जरिये उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया था.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









