
सलमान ने पूरा किया अपना वादा, 25 हजार सिने वर्कर्स के अकाउंट में आनी शुरू हुई मदद
AajTak
FWICE के प्रेजिडेंट बी एन तिवारी ने आजतक से खास बातचीत में और भी कई अहम बातें बताई. ये भी बताया कि वो तीन कौन लोग हैं जिनकी मदद से 50 हजार सिने कर्मचारियों को लगेगी फ्री में वैक्सीन.
सलमान की तरफ से सिने कर्मचारियों को दी गई आर्थिक मदद का पैसा बैंक खातों में आना शुरू हो गया. इसकी जानकारी FWICE के प्रेजिडेंट बी एन तिवारी ने आजतक को दी. सलमान खान ने 25,000 लोगों के खाते में 1500 रुपये देने का ऐलान किया था. बी एन तिवारी ने आजतक से खास बातचीत में और भी कई अहम बातें बताई. ये भी बताया कि वो तीन कौन लोग हैं जिनकी मदद से 50 हजार सिने कर्मचारियों को लगेगी फ्री में वैक्सीन. सलमान ने अपना वादा किया पूरा, आगे भी करेंगे मदद बी एन तिवारी कहते हैं कि सलमान खान हमेशा से ही फिल्म जगत से जुड़े कर्मचारियों खास तौर पर जो रोज कमाते खाते हैं उनके लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं. वे इस महामारी में कई बार हमारी संस्था के साथ जुड़े और मदद का हाथ बढ़ाया. उनके वादे के मुताबिक, 25000 सिने कर्मचारियों के बैंक खातों में जल्द ही पैसे ट्रांसफर होने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. सलमान की टीम की तरफ से जो बैंक में पेपर वर्क का काम होना था वो सब कर दिया गया है. सलमान इससे पहले भी इस महामारी में सिने कर्मचारियों की मदद कर चुके हैं. आगे भी मदद करने का आश्वासन सलमान की तरफ से दिया गया है.
80 साल की रानी कपूर ने प्रिया सचदेव पर बड़ा आरोप लगाया कि प्रिया ने उनके दिवंगत बेटे संजय को हेराफेरी करने के लिए उकसाया और धोखा दिया. रानी कपूर ने अपने नाम से बने फैमिली ट्रस्ट- रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट को 'धोखाधड़ीपूर्ण' बताया. मुकदमे में आरोप लगाया गया कि प्रिया सचदेव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची.

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज से पहले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसके अलावा रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से जुड़ा नया अपडेट भी मिलेगा। इस शो में आपको बॉलीवुड की और मनोरंजन जगत की ताजा खबरें देखने को मिलेंगी. इसके साथ ही दो दीवाने शहर में फिल्म का रोमांटिक टीजर भी रिलीज हो चुका है जो दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है.











