
सलमान खुर्शीद के बयान पर बोले नरोत्तम मिश्रा, बताया 'चाटुकारिता की पराकाष्ठा'
AajTak
यूपी के मुरादाबाद में सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था कि भगवान राम की खड़ाऊं बहुत दूर तक जाती हैं. उनकी खड़ाऊं लेकर हम उत्तर प्रदेश में चले हैं. हमारा विश्वास है कि यहां खड़ाऊं पहुंची हैं, तो रामजी भी पहुंचेंगे.
मध्य प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के चर्चित बयान को चाटुकारिता की पराकाष्ठा बताया है. 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर मुरादाबाद में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एक प्रेस वार्ता की थी. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि भगवान राम की खड़ाऊं (लकड़ी की चप्पल) दूर तक जाती है. उत्तर प्रदेश में खड़ाऊं पहुंच गई है तो विश्वास है कि ‘राम जी’ भी पहुंचेंगे.
इसको लेकर एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘नर की तुलना नारायण से करना कोई भी उचित नहीं मानेगा. चाटुकारिता की पराकाष्ठा है लेकिन इससे आप दूसरों को आहत कर रहे हैं. कहां 10 जनपथ में रहने वाले राहुल जी और कहां अपने पिता के आदेश पर चौदह वर्ष तक वन वन घूमने वाले वनवासी राम जी, जो मर्यादा पुरुषोत्तम हो गए. कहां उन्होंने भालुओं और वानरों की सेना लेकर राष्ट्र का वंदन किया और लंका को नेस्तनाबूत किया और कहां सरहद पर हमारे जवानों के लिए अपमान की भाषा बोलने वालों की आप नारायण से तुलना कर रहे हो. ये जवानों की भी भावनाओं को आहत करने वाला है. नर की नारायण से तुलना मैं अच्छा नहीं मानता.’
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता हिंदुओं की आस्था को आहत करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है. एक नेता राशिद अल्वी को राम का नाम लेने वाले राक्षस दिखाई देते थे, तो अब सलमान खुर्शीद हिंदुत्व की तुलना बोको हरम और आईएसआईएस जैसा आतंकी संगठन से करते हैं. अब उन्हें राहुल गांधी में भगवान राम दिख रहे हैं.
मिश्रा ने आगे कहा कि हिंदुओं की आस्था पर चोट करने का परिणाम भी कांग्रेस भुगत रही है, लेकिन आश्चर्य है कि फिर भी वो सुधर नहीं रही है. भगवान राम के अपमान का जवाब इस बार फिर देश की जनता कांग्रेस को ऐसा देगी कि वह अपमान की भाषा भूल जाएगी.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








