
सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले कालू की बहन आई सामने, किया बड़ा खुलासा
AajTak
सलमान खान के घर पर गोली चलाने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर विशाल उर्फ कालू का नाम सामने आ रहा है. अब कालू की बहन ने बताया कि उसका भाई फरवरी से घर से गायब है और वो बहुत परेशान हैं. कालू की बहन ने बताया कि बार-बार पुलिसवाले घर आकर एनकाउंटर करने की धमकी दे रहे हैं.
बॉलीवुड दबंग सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ सामने आया है. मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले शख्स का जो सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है उसमें दिख रहे व्यक्ति का चेहरा विशाल राहुल उर्फ कालू से मिल रहा है जो इसी गैंग का शूटर है. आशंका जताई जा रही है कि गोली उसी ने चलाई है.
बता दें कि कालू लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और एक बुकी का कत्ल कर सुर्खियों में आया था. इसके बाद आज तक की टीम ने विशाल उर्फ कालू की बहन से बातचीत की जिसमें उसने कई खुलासे किए हैं. कालू की बहन ने बताया कि बीते फरवरी महीने से उसका भाई घर से गायब है और उससे उसका कोई संपर्क नहीं है. वो अपने भाई को लेकर बहुत परेशान है.
भाई के एनकाउंटर की दे रहे धमकी: कालू की बहन
कालू की बहन ने बताया कि 7 मार्च के बाद से ही पुलिसवाले उसके घर आ रहे और कालू के बारे में बार-बार पूछ रहे हैं. बता दें कि 29 फरवरी को क्रिकेट बुकी सचिन गौदा की रोहतक में हुई थी जिसके बाद से ही विशाल उर्फ कालू घर से गायब चल रहा है.
कालू ने 10वीं तक पढ़ाई की है और वो आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति रहा है. विशाल उर्फ कालू तीन भाइयों में सबसे छोटा है. कालू की बहन ने बताया कि एक दिन पहले भी दिल्ली पुलिस और एसटीएफ की टीम आई थी और एनकाउंटर की धमकी देकर गए थे. युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे भी उठा लेने की धमकी दी है.
कालू पर कई मामले दर्ज

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








