
सलमान खान केस: बाइक मालिक तक पहुंची मुंबई पुलिस, शूटर्स के बारे में मिले नए सुराग
AajTak
Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग के मामले में पांच राज्यों की पुलिस दोनों शूटर की तलाश कर रही है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शूटर्स द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक के मालिक को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है कि उसकी बाइक शूटर के पास कैसे पहुंची.
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है. इस वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक के मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने किन परिस्थितियों में किसे अपनी बाइक दी थी. शूटरों ने फायरिंग के बाद अभिनेता के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास बाइक छोड़ दिया था.
बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए पुलिस उसके मालिक तक पहुंची है. वो नवी मुंबई के पनवेल इलाके में रहता है. पनवेल के सहायक पुलिस आयुक्त अशोक राजपूत ने बताया कि उस व्यक्ति ने हाल ही में अपनी बाइक किसी को बेच दी थी. उससे मिली जानकारी के आधार पर दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस तरह पुलिस एक-एक कड़ियों को जोड़कर शूटरों तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से ब्रांदा स्थित माउंट मैरी चर्च पहुंचे. वहां बाइक छोड़कर कुछ दूर पैदल चले और बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया. इसके बाद वे बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ गए, लेकिन सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर कर बाहर चले गए. इन जगहों के सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को देखा गया है.
पुलिस कई अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. उनके बयान दर्ज कर रही है. इसके साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक दर्जन से अधिक टीमें गठित की गई हैं. इनमें से कुछ टीमों को बिहार, राजस्थान और दिल्ली भेजा गया है. हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. फिलहाल लोगों से पूछताछ की जा रही है.
शूटर्स के बारे में पुलिस को मिले कई नए सुराग
क्राइम ब्रांच को इस वारदात में शामिल शूटर्स के बारे में कई नए सुराग भी मिले है. दोनों आरोपियों को सीसीटीवी में देखा गया है. इसमें एक शूटर की पहचान भी हो गई है. दावा किया जा रहा है कि उसका नाम विशाल उर्फ कालू है. वो गुरुग्राम में रहता है. उस पर कई केस दर्ज हैं. फरवरी से ही एक कत्ल के मामले में उसकी तलाश की जा रही है. उसने फरवरी में रोहतक के एक ढाबे पर एक बुकी सचिन मुंजाल की सनसनीखेज हत्या की थी. पुलिस की एक टीम जयपुर भी पहुंची है. वहां बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित के राइट हैंड रितिक बॉक्सर से पूछताछ की जा रही है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








