
सलमान खान की वजह से अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा गुड बाय? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
AajTak
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद सलमान खान को क्यों किया जा रहा है ट्रोल? हाल ही में सिंगर ने सलमान के लिए बैटल ऑफ गलवान फिल्म का ‘मातृभूमि’ गाना गाया था. इस गाने से जोड़ते हुए लोग पुराने विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक बना रहे हैं.
अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की. इसने फिल्म इ़डस्ट्री के साथ-सा फैंस को भी चौंका दिया. अपने पोस्ट में अरिजीत ने साफ किया कि वो संगीत बनाना बंद नहीं कर रहे हैं, बल्कि सिर्फ फिल्मों के लिए गाना छोड़ रहे हैं. इसके बाद तो जैसे पूरा सोशल मीडिया इसकी वजह खोजने पर अमादा हो गया.
हालांकि अरिजीत बता चुके हैं कि ये फैसला उनका निजी है लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट की बाढ़ आ गई, जहां बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाने लगा.
क्योंकि सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए अरिजीत का गाया गाना मातृभूमि हाल ही में जारी हुआ था. यूजर्स इसे लेकर कई मीम्स बनाने लगे. मस्ती-मजाक के दौर में कहा गया कि- बैटल ऑफ गलवान फिल्म का गाना मातृभूमि शायद अरिजीत का आखिरी गाना था, जिसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. हालांकि ये साफ है कि अरिजीत के इस फैसले में सलमान खान की कोई भूमिका नहीं है.
क्यों ट्रोल हो रहे सलमान खान?
गाना मातृभूमि चार दिन पहले रिलीज हुआ था और इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है.सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि सलमान खान की फिल्म के लिए गाना गाने के बाद ही अरिजीत ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया. एक यूजर ने लिखा- भाई (सलमान) के लिए एक गाना और अरिजीत ने रिटायरमेंट ले लिया. 60 की उम्र में भी भाई लोगों का करियर खत्म कर देते हैं.
एक और यूजर ने लिखा- बैटल ऑफ गलवान का गाना क्या गाया, टाटा बाय बाय कर दिया.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











