
सलमान के घर फायरिंग और सिद्धू मूसेवाला, सुखदेव गोगामेड़ी और बाबा सिद्दीकी का मर्डर... लॉरेंस गैंग की पूरी क्राइम कुंडली
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई गैंग चर्चा में है. मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में लॉरेंस गैंग का नाम सामने आ रहा है. इससे पहले अप्रैल में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था. गैंग से जुड़े सदस्यों की गिरफ्तारी हुई थी. इसी गैंग ने मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला और दिसंबर 2023 में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की भी गोली मारकर हत्या की थी.
गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई फिर चर्चा में है. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और सत्तारूढ़ एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. लॉरेंस गैंग के सदस्य शुभम लोणकर ने सोशल मीडिया पर कथित पोस्ट लिखा है. हालांकि, मुंबई पुलिस इस वायरल पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है. पुलिस ने शुभम के भाई प्रवीण को अरेस्ट किया है और उसे सह-षड्यंत्रकारी बताया है.
इससे पहले अप्रैल में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी. इसमें भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था. गैंग से जुड़े सदस्यों की गिरफ्तारी हुई थी. इसी गैंग ने मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला और दिसंबर 2023 में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की भी गोली मारकर हत्या की थी. इसके अलावा अन्य वारदातों में भी बिश्नोई गैंग का हाथ होने के दावे सामने आते रहे हैं. आइए जानते हैं लॉरेंस गैंग की पूरी क्राइम कुंडली...
बाबा सिद्दीकी की हत्या कैसे हुई?
घटना दशहरा (12 अगस्त) की है. NCP नेता बाबा सिद्दीकी मुंबई के बांद्रा में अपने दफ्तर में बैठे थे. बाहर लोग पटाखे फोड़ रहे थे. रात करीब 9 बजे पटाखों के शोर के बीच बाबा सिद्दीकी पर हमला किया गया. मुंह पर रूमाल बांधकर आए तीन लोग अचानक गाड़ी से उतरे और ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की. इसमें से तीन गोली बाबा सिद्दीकी को लगी. गोली लगते ही बाबा सिद्दीकी जमीन पर गिर गए. उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीसरे की तलाश में छापेमारी की जा रही है. सूत्रों की मानें तो ऐसे लिंक पाए गए हैं, जिनसे पता चलता है कि शूटर्स, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया. बाद में उसे डिलीट कर दिया गया. इस पोस्ट में लॉरेंस गैंग द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई थी. इस हत्याकांड की वजह अभिनेता सलमान खान को बताया गया था.
सलमान के घर फायरिंग में निकला था लॉरेंस गैंग का हाथ?
मामला अप्रैल 2024 का है. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगियों ने सलमान खान को पहले भी धमकी दी थी. इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से धमकी भरा पत्र मिला था. 2022 और 2023 में सलमान और उनके परिवार को कई धमकी भरे पत्र और संदेश मिले हैं, जिसके बाद से सलमान को मुंबई पुलिस द्वारा सभी हथियार और सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं. सलमान को एक व्यक्तिगत हथियार लाइसेंस भी दिया गया है, ताकि वो अपनी सुरक्षा कर सकें. उनके घर के आसपास भी तीन शिफ्टों में 24 घंटे पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहती है. सलमान खान को जो धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें लिखा था कि उनका हश्र भी सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



