
'सर नहीं, मुझे ब्रो कहो...', जब Gen Z से मिले राहुल गांधी, Video
AajTak
राहुल गांधी इन दिनों जेन-ज़ी अंदाज़ में युवाओं से जुड़ने की नई पहल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वे जेन-ज़ी के एक समूह के साथ बैठकर बातचीत करते दिखे, जहां उन्होंने कहा - “मुझे सर मत कहो, बोलो ब्रो.” बातचीत में उन्होंने शिक्षा, राजनीति और ईमानदारी जैसे मुद्दों पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में चर्चा की.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बिल्कुल नई पीढ़ी यानी जेन-ज़ी के मूड में नजर आ रहे हैं. वह युवाओं की भाषा में बात कर रहे हैं, उनके साथ समय बिता रहे हैं, और राजनीति की गंभीर बातें भी थोड़ा हल्के, मस्ती भरे अंदाज़ में समझा रहे हैं.
उनका सोशल मीडिया पर आया उनका एक वीडियो खास चर्चा में है - जिसमें वो जेन-ज़ी के एक ग्रुप के साथ बैठकर बातचीत करते दिख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मज़ाक-मज़ाक में ऐसा कहा, “मुझे ‘सर’ मत कहो, बोलो ‘ब्रो’.”
इस बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ईमानदारी और राजनीति में लोगों के हित जैसे मुद्दों पर बात की. उन्होंने युवाओं से कहा कि राजनीति सिर्फ वोट बैंक के लिए नहीं होनी चाहिए, बल्कि लोगों के भले के लिए होनी चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में 18 साल से कम उम्र के वोटर्स का बड़ा रोल होगा, और उन्हें शुरुआत से ही राजनीति को ईमानदारी और समझदारी से देखना चाहिए.
राहुल गांधी ने खास तौर पर बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के चुनाव देश के भविष्य की दिशा तय करेंगे. क्योंकि बिहार जैसे राज्यों में शिक्षा और अस्पताल की हालात देश की असली तस्वीर दिखाते हैं.
जब राहुल गांधी ने सीखी जेन-ज़ी की स्लैंग

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










