
सर्दियों में इस तरह करें ऊनी कपड़ों की देखभाल, सालों-साल रहेंगे नए जैसे
AajTak
सर्दियों के मौसम में इस्तेमाल होने वाले ऊनी और गर्म कपड़े अक्सर कुछ ही समय में पुराने लगने लगते हैं जिसकी वजह है उनकी ठीक से देखभाल ना करना. दरअसल, हम इन्हें भी बाकी कपड़ों की तरह ही धोते और रखते हैं जिसकी वजह से ये खराब हो जाते हैं. यहां हम आपको ऊनी कपड़ों की देखभाल करने के कुछ तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी अपने कीमती कपड़ों को सालों-साल सहेज सकते हैं.
सर्दियों के मौसम में लोग महंगे-महंगे गर्म और ऊनी कपड़े खरीदते हैं. लेकिन अक्सर इन कपड़ों की देखभाल ना करने और सही तरीके से ना स्टोर करने की वजह से ये कुछ ही समय में बेरंग और पुराने लगने लगते हैं. ऊनी कपड़े वैसे तो काफी मोटे होते हैं लेकिन ये काफी नाजुक भी होते हैं इसलिए इनको धोने और रखने का तरीका बाकी कपड़ों की तुलना में थोड़ा अलग होता है.
इन कपड़ों की हिफाजत करने के लिए सबसे जरूरी है कि उनसे नमी को दूर रखा जाए. इसके साथ ही इन्हें धोने, सुखाने और प्रेस करने का भी एक अलग तरीका होता है. अगर आप ऊनी और गर्म कपड़ों को सही तरीके से रखेंगे, तो ये सालों-साल चलेंगे और नए जैसे रहेंगे.
ऊनी कपड़े नमी वाले स्थान पर ना स्टोर करें ऊनी कपड़ों को हमेशा सूखे स्थान पर ही स्टोर करना चाहिए. इन्हें हर रोज पहनना और उतारना पड़ता है. लापरवाही में हम कई बार बाथरूम में भी ऊनी कपड़ों को छोड़ देते हैं जो सही तरीका नहीं है. जो ऊनी कपड़े आप उपयोग में ना ला रहे हों, उन्हें धूप में सुखाकर किसी सूखी और बंद जगह पर रख दें.
ऊनी कपड़े लिक्विड डिटरजेंट से ही धोएं ऊनी कपड़ों को धुलने के लिए हमेशा लिक्विड डिटरजेंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इसमें बहुत ही सॉफ्ट केमिकल होते हैं जो ऊनी कपड़ों के लिए सूटेबल होते हैं। इसके अलावा ऊनी और गर्म कपड़ों को मुलायम ब्रश से ही साफ करना चाहिए. वाशिंग मशीन में भी ऊनी और गर्म कपड़ों को नहीं धोना चाहिए.
कपड़ों को दिखाते रहें धूप ठंड के मौसम में अक्सर नमी रहती है और नमी ऊनी और गर्म कपड़ों की दुश्मन होती है. नमी के कारण ऊनी कपड़ों में फंगस लग जाते हैं जो कई बार ऊपर से दिखाई तो नहीं पड़ते लेकिन यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होते है. इसलिए गर्म कपड़ों को धूप में दिखाना जरूरी होता है.
गर्म पानी का भूलकर भी ना करें इस्तेमाल ऊनी और गर्म कपड़े बेहद मुलायम होते हैं. इन्हें गर्म पानी से दूर रखना चाहिए. गर्म पानी में धुलने से कपड़े सिकुड़ जाने का खतरा रहता है. इसलिए इन्हे ठंडे पानी से ही धोना चाहिए. हालांकि बहुत गंदे कपड़े धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का उपयोग किया जा सकता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











