
'सर्जिकल स्ट्राइक' पर बयान देकर अकेले पड़े दिग्विजय, कांग्रेस ने किया किनारा, पूर्व सेना प्रमुख ने भी घेरा
AajTak
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि सभी जवानों को एयरलिफ्ट किया जाए, लेकिन पीएम मोदी नहीं माने. उन्होंने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, लेकिन सबूत नहीं दिखाया. ये (बीजेपी) सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाते हैं.
भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे बवाल मच गया है. बीजेपी ने इस बयान को लेकर दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर निशाना साधा. उधर, पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर सवाल खड़े किए हैं. विवाद बढ़ता देख कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया और इसे उनकी निजी राय बताया.
दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि सभी जवानों को एयरलिफ्ट किया जाए, लेकिन पीएम मोदी नहीं माने. ऐसी चूक कैसे हो गई? उन्होंने कहा, आज तक पुलवामा पर संसद के सामने कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई. उन्होंने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, लेकिन सबूत नहीं दिखाया. ये (बीजेपी) सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाते हैं.
दिग्विजय सिंह ने कहा था, पुलवामा हादसे में आतंकवादी के पास 300 किलो RDX कहां से आई? देवेंद्र सिंह डीएसपी आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया लेकिन फिर क्यों छोड़ दिया गया? पाकिस्तान व भारत के प्रधानमंत्री के मैत्री संबंधों पर भी हम जानना चाहते हैं.
पूर्व सेना प्रमुख बोले- दुख हो रहा पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने ट्वीट कर कहा, भारत के सुरक्षा मुद्दों पर कुछ राजनेताओं को लगातार अपराधी बनते देख दुख हो रहा है. ये लोग बार-बार हमारे अपने सशस्त्र बलों के सफल अभियानों पर सवाल उठा रहे हैं.
कांग्रेस ने किया किनारा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर पूरी तरह घिर गए हैं. अब कांग्रेस ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा- दिग्विजय सिंह की टिप्पणी उनके 'निजी विचार' हैं और पार्टी द्वारा इसका समर्थन नहीं किया गया है. यूपीए सरकार द्वारा 2014 से पहले सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी. सैन्य कार्रवाइयां जो राष्ट्रीय हित में हैं, कांग्रेस ने सभी का समर्थन किया है और आगे भी करती रहेगी.
बीजेपी ने साधा निशाना

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






