
सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, भारत अगर ये कर दे तो तड़प उठेगा पाकिस्तान, खान सर ने बताया ये प्लान!
AajTak
खान सर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी है, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक कोई इलाज नहीं है. सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती रहती है, 50 आतंकवादी मार देंगे तो क्या भरपाई हो जाएगी. हमारे 28 मासूम लोग मारे गए हैं इसकी भरपाई 50 को मारने से नहीं होगी. उन्होंने पाकिस्तान को दोहरी चोट पहुंचाने के लिए नेवल ब्लॉकेज की अपील की है.
जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्सा में है. मोदी सरकार से आतंकियों को ढूंढकर सख्त से सख्त सजा देने की अपील की जा रही है. आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि 1960 स्थगित करते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. इस बीच, सोशल मीडिया पर फेमस टीचर खान सर ने पाकिस्तान पर चोट करने का एक और सुझाव दिया है, जिससे पड़ोसी देश पर दोहरी मार की जा सकती है. खान सर का मानना है कि सिंधु जल समझौते को सस्पेंड कर देना या सर्जिकल स्ट्राइक इलाज नहीं है, अगर दूसरी ओर से भी घेर लिया जाए तो पाकिस्तान तड़प उठेगा.
दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी. 17 लोग घायल हो गए थे. आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया और जंगलों में तलाश चल रही है. आतंकी ठिकानों को उड़ाने की कार्रवाई भी जारी है. भारतीय सेना एक-एक करके आतंकी ठिकानों को ढूंढ कर तबाह कर रही है. पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए सख्त से सख्त एक्शन लिया जा रहा है. शनिवार सुबह दो और आतंकी के ठिकानों को आईडी से उड़ा दिया गया है.
'सिंधु जल समझौते को सस्पेंड कर देना कोई इलाज नहीं' प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फेमस टीचर खान सर ने यूट्यूब चैनल पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने का नया प्लान बताया है. उनका कहना है कि भारत का द्वारा सिंधु जल समझौता सस्पेंड करना या सर्जिकल स्ट्राइक करना कोई इलाज नहीं है. उन्होंने कहा, 'सिंधु जल समझौता 1960 के तहत हम लोग सिंधु नदी तंत्र के 80% जल छोड़ देते थे, भारत ने अभी इस समझौते को सस्पेंड किया है, लेकिन सिंधु जल समझौते को सस्पेंड कर देना कोई इलाज नहीं है क्योंकि इसके पानी को हम डाइवर्ट करके लेके कहां जाएंगे.'
खान सर ने कहा, 'इसके लिए हमें नया बांध बनाने की जरूरत है, जब तक ये समझौता सस्पेंड है बांध बना देना चाहिए और पाकिस्तान के पूरे पानी को रोक लेना चाहिए. गर्मी में पूरा पानी रोक ले. बरसात का समय आने तक पाकिस्तान गर्मी में पूरा जल चुका होगा. जब बांध पूरा लबालब हो जाए तो बांध खोल देना चाहिए. पहले सुखा के मारो फिर पानी से क्योंकि पाकिस्तान ने इंसानियत को लांग दिया है.'
'सर्जिकल स्ट्राइक भी ठोस इलाज नहीं' खान सर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी है, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक कोई इलाज नहीं है. सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती रहती है, 50 आतंकवादी मार देंगे तो क्या भरपाई हो जाएगी? हमारे 28 मासूम लोग मारे गए हैं इसकी भरपाई 50 को मारने से नहीं होगी.
नेवल ब्लॉकेज से तड़प उठेगा पाकिस्तान खान सर ने पाकिस्तान को दोहरी चोट पहुंचाने के लिए नेवल ब्लॉकेज की अपील की है. उन्होंने कहा, 'भारत को नेवल ब्लॉकेज करना चाहिए, पूरे भारत के लोगों से कहते हैं कि अपनी सरकार से अपील करें. अगर हम नेवल ब्लॉकेज कर देते हैं तो इसकी पूरी सप्लाई लाइन कट जाएगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











